

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bigg Boss 20 Trailer Released : टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शो के मेकर्स ने बुधवार को इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और रहस्य का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
घोड़े पर सवार होकर हुई सलमान खान की एंट्री
रिलीज हुए ट्रेलर में सलमान खान युद्धभूमि जैसे माहौल में घोड़े पर सवार होकर एंट्री लेते हैं। ट्रेलर किसी बड़े बजट की वेब सीरीज जैसा महसूस होता है। इसी दौरान सलमान शो के नए ट्विस्ट और नियमों की झलक भी देते हैं।
‘जीवनदान’ बनेगा गेम का सबसे बड़ा ट्विस्ट
इस बार शो में कंटेस्टेंट्स को ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ मिलने वाला है। ट्रेलर में सलमान खान कहते हैं कि इस सीजन सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि उसे खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। ‘तथास्तु-2’ थीम के साथ आने वाला यह नया ट्विस्ट खिलाड़ियों को एलिमिनेशन के बाद भी एक और मौका दे सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह ‘जीवनदान’ आखिर कैसे काम करेगा और किस परिस्थिति में इसका इस्तेमाल होगा।
Bigg Boss 20 Trailer Released : पहले से ज्यादा रणनीतिक होगा खेल
जियो स्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस हेड आलोक जैन के अनुसार, बिग बॉस का 20वां सीजन एक बड़ा माइलस्टोन है। इसलिए इस बार शो का फॉर्मेट पहले से ज्यादा इनोवेटिव और चुनौतीपूर्ण बनाया गया है। गेम में नई लेयर्स और रणनीतियां देखने को मिलेंगी, जो कंटेस्टेंट्स को अलग तरीके से सोचने और खेलने के लिए मजबूर करेंगी।
कौन होंगे इस बार के कंटेस्टेंट?
फिलहाल मेकर्स ने आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट जारी नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, करण पटेल और जन्नत जुबैर समेत कई चर्चित नामों के शामिल होने की चर्चा है। ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को JioHotstar और Colors TV पर प्रसारित किया जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


