

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Free Electricity Subsidy : पंजाब में फ्री बिजली सब्सिडी का लाभ न मिलने से परेशान हजारों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने ऐसे 63,702 बिजली उपभोक्ताओं की पहचान की है, जिनके बिलों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ शामिल नहीं हो पाया था। अब सरकार ने इन सभी उपभोक्ताओं के बिल दोबारा जारी करने का फैसला लिया है।
चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने बताया कि मई, जून और जुलाई के दौरान मीटर रीडर्स की हड़ताल के कारण विभाग को पिछले वर्ष की खपत के आधार पर औसत (एवरेज) बिल जारी करने पड़े थे। इसी वजह से कुछ उपभोक्ताओं के बिलों में मुफ्त बिजली सब्सिडी का लाभ नहीं जुड़ पाया।
सरकार द्वारा 78 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि करीब 63,702 उपभोक्ता इस समस्या से प्रभावित हुए हैं। यह संख्या कुल उपभोक्ताओं का एक प्रतिशत से भी कम है, लेकिन सरकार ने सभी प्रभावित परिवारों को राहत देने का निर्णय लिया है।
Punjab Free Electricity Subsidy : मंत्री ने कहा कि अगले तीन कार्यदिवसों के भीतर संशोधित बिल जारी कर दिए जाएंगे, जिनमें मई और जून महीने की सब्सिडी का पूरा लाभ शामिल होगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही अधिक राशि का भुगतान कर दिया है, उनकी अतिरिक्त रकम आगामी बिजली बिलों में समायोजित कर दी जाएगी।
इसके अलावा, बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। इस हेल्पलाइन पर 20 कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी और शिकायत मिलने के 15 दिनों के भीतर उसका समाधान किया जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


