
नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- PNB FD Scheme : फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में हल्की गिरावट के बावजूद सुरक्षित निवेश करने वालों के लिए अब भी अच्छे मौके बने हुए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हालिया एमपीसी बैठक में रेपो रेट स्थिर रखने के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों के लिए आकर्षक एफडी ऑफर पेश किया है। पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी की सुविधा दे रहा है। इन योजनाओं पर बैंक 3.00% से लेकर 7.40% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।
444 दिन की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक की 444 दिन वाली एफडी स्कीम सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस योजना में ग्राहकों को 6.60% से 7.40% तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 5 से 10 साल की लंबी अवधि वाली एफडी पर बैंक 6.00% से 6.80% तक ब्याज दे रहा है।
PNB FD Scheme : 2 लाख रुपये पर कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर कोई सामान्य ग्राहक 6 साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल ₹2,85,901 मिलेंगे।इसमें सिर्फ ब्याज के रूप में ₹85,901 की कमाई होगी।
वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा फायदा
पंजाब नेशनल बैंक ने वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी खास लाभ दिया है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक 6 साल की एफडी में 2 लाख रुपये निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल ₹2,99,732 मिल सकते हैं। इसमें करीब ₹99,732 सिर्फ ब्याज के होंगे। जो लोग बिना जोखिम के सुरक्षित और निश्चित रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए यह एफडी स्कीम एक अच्छा विकल्प मानी जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


