

नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दिनभर अलग-अलग समय पर तेज हवाएं, आंधी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
29 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन थंडरस्टॉर्म विद रेन की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह, दोपहर और शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है।
30 अप्रैल तक रहेगा ऐसा ही मौसम
30 अप्रैल को भी दिल्ली-NCR में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि इस दिन कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। 1 और 2 मई से मौसम साफ होने की संभावना है।
Weather Update : AQI में भी उतार-चढ़ाव
बारिश के बावजूद Delhi के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है।
- आनंद विहार – 308
- अशोक विहार – 303
- अलीपुर-248
- चांदनी चोक – 236
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी AQI चिंता का विषय बना हुआ है। लोनी में AQI 368 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


