

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Bandh for Ambedkar Statue Controversy : लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में दलित संगठनों और विभिन्न जत्थेबंदियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन और बंद के ऐलान किए जा रहे हैं।
जालंधर में भी भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब और भीम क्रांति सेना ने वीरवार को शहर बंद करने का ऐलान किया है। संगठनों के अनुसार, 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
Jalandhar Bandh for Ambedkar Statue Controversy : हालांकि संगठनों ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल, केमिस्ट दुकानें, स्कूल और कॉलेज इस बंद से प्रभावित नहीं होंगे। विद्यार्थियों की चल रही परीक्षाओं को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों को बंद से बाहर रखा गया है।
संगठनों का कहना है कि बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना ने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यह बंद बुलाया गया है। वहीं प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


