

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : LPG Cylinder Price : 1 मई यानी मजदूर दिवस के दिन सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की है। कंपनियों ने कमर्शियल रसोई सिलेंडर की कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की है। आज दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपये है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1808.50 रुपये, कोलकाता में ये कीमत 1960.50 रुपये और चेन्नई में ये कीमत 2021.50 रुपये हो चुका है। दूसरी ओर 14.2 किलो रसोई गैस वाले सिलेंडर के दाम पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें : Ban on Weapons During Polling : उप चुनावों के दौरान हथियार लेकर चलने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
LPG Cylinder Price : घरेलू एलपीजी के दाम
दिल्ली में 1103 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये, मुंबई 1112.5 रुपये, चेन्नई में घरेलू गैस की कीमत 1118.5 रुपये, पटना में ये दाम 1201 रुपये है। बता दें कि घरेलू गैस के दाम 50 रुपये बढ़े थे। वहीं कॉमर्शियल गैस के दाम में 350 रुपये महंगा हुआ था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


