

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Municipal Corporation House Meeting : जालंधर नगर निगम हाउस की बैठक सोमवार को मेयर वनीत धीर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत मेयर वनीत धीर की स्वर्गीय माता श्रीमती आशा धीर को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
बैठक के दौरान शहर के विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा चल रही थी कि तभी विपक्ष के नेता पवन कुमार ने शहर में लगे विज्ञापनों और यूनिपोल से जुड़े मामलों को लेकर सवाल उठाए। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते हंगामे का रूप ले लिया।
विज्ञापन विवाद पर गरमाया सदन
विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के बाद सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के पार्षद आमने-सामने आ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। इसी बीच एक कांग्रेस पार्षद ने विरोध जताते हुए सदन में एजेंडा फाड़कर फेंक दिया, जिससे स्थिति और अधिक गरमा गई।
Jalandhar Municipal Corporation House Meeting : हंगामे के बीच मेयर ने पढ़ा एजेंडा
भारी शोर-शराबे और विरोध के बावजूद मेयर वनीत धीर ने बैठक की कार्यवाही जारी रखी। उन्होंने स्वयं एजेंडा पढ़ना शुरू किया और लगातार हो रही नारेबाजी के बीच एजेंडे को पारित कर दिया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी नोकझोंक जारी रही।
राजनीतिक माहौल फिर हुआ गर्म
नगर निगम हाउस में हुए इस हंगामे ने जालंधर की स्थानीय राजनीति को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। विपक्ष जहां विज्ञापन और यूनिपोल से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की मांग कर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष ने एजेंडा पारित कर प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने का दावा किया है। बैठक के दौरान लंबे समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन अंततः कार्यवाही पूरी कर एजेंडा मंजूर कर लिया गया।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


