

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों के भाव कमजोर रहे, जिससे निवेशकों और खरीदारों को कुछ राहत मिली है।
MCX पर सोना और चांदी हुए सस्ते
मंगलवार को MCX पर सोना 299 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत 1,607 रुपये टूटकर 2,42,613 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,687 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.96 प्रतिशत फिसलकर 67.905 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 16,390 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह लगभग 16,375 रुपये प्रति ग्राम रही। 22 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली में इसका भाव करीब 15,025 रुपये प्रति ग्राम रहा। वहीं मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना लगभग 15,010 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।
Gold-Silver Price : 18 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता
18 कैरेट सोने की कीमतों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। विभिन्न शहरों में इसका भाव लगभग 12,281 से 12,296 रुपये प्रति ग्राम के बीच रहा। मेकिंग चार्ज और जीएसटी जोड़ने के बाद 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत करीब 1.73 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
चांदी की कीमत में भी नरमी
चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। कोलकाता में चांदी का भाव करीब 260 रुपये प्रति ग्राम यानी 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया। मेकिंग चार्ज और जीएसटी जोड़ने के बाद 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 3,000 रुपये तक पहुंच सकती है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतकों और डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर फिलहाल सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


