

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Forecast : पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। बारिश की गतिविधियां कम होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ गया है और लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को पंजाब में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इन जिलों के करीब 25 फीसदी या उससे कम क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना है। वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला, संगरूर और मानसा सहित राज्य के अधिकांश मध्य और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
Punjab Weather Forecast : फिरोजपुर सबसे गर्म, उमस ने बढ़ाई परेशानी
सोमवार को फिरोजपुर पंजाब का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटियाला में 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा अमृतसर में 34.8 डिग्री, लुधियाना में 34.4 डिग्री, मोहाली में 35.2 डिग्री, श्री मुक्तसर साहिब में 35.3 डिग्री, जालंधर में 34 डिग्री और होशियारपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में भी उमस से राहत नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राज्य में तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन बारिश की कमी और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है। आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सूखा रह सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


