

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Gas Cylinder Price Hike : केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के तहत एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता अब तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को 15 अगस्त के बाद घरेलू गैस सिलेंडर खरीदने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
लुधियाना एलपीजी गैस फैडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए गए, घर-घर प्रचार किया गया और कई स्थानों पर निशुल्क ई-केवाईसी कैंप भी लगाए गए। यहां तक कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को भी एजेंसियों के कार्यालय खुले रखे गए, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग ई-केवाईसी करवाने के लिए आगे नहीं आए।
Gas Cylinder Price Hike : फैडरेशन के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें 15 अगस्त के बाद 969 रुपये में मिलने वाले 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर के लिए करीब 1800 रुपये तक भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा लगातार चेतावनी और जागरूकता के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन भी रद्द किए जा सकते हैं।
फैडरेशन ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा या अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचा जा सके।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


