

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार बढ़ते दामों के बीच आई इस कमी ने खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
24 कैरेट सोने के दाम में ₹1100 की कमी
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी गुरुवार को इसकी कीमत 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तरह 24 कैरेट सोने के दाम में 1,100 रुपये की गिरावट आई है।
22 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता
22 कैरेट सोने की कीमत में भी कमी देखने को मिली। शुक्रवार को इसका भाव 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि गुरुवार को यह 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,020 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
Gold-Silver Price : चांदी के दाम भी लुढ़के
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी का भाव 2,41,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 2,43,200 रुपये प्रति किलो थी। इस प्रकार चांदी 2,200 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।
बाजार पर बनी हुई है खरीदारों की नजर
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण सराफा बाजार में खरीदारों और निवेशकों की नजर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और स्थानीय मांग के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


