जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Fire incident in Jalandhar… कस्बा भोगपुर में बीती रात एक बड़े टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे टैंट का लाखों रुपए कीमत का सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही जालंधर सिटी और भोगपुर से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रात के वक्त ड्यूटी पर मौजूद फायर ब्रिगेड अधिकारी सुखबीर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत भोगपुर के लिए रवाना हो गए। Fire incident in Jalandhar… भोगपुर के लिए जालंधर से सिर्फ एक ही गाड़ी…
Author: Vandna Verma
अंबाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest… दिल्ली कूच का आज चौथा दिन है। शुक्रवार को भी पंजाब के किसान हरियाणा से सटे शंभू और दाता सिंहवाला बार्डर पर डटे रहे। दाता सिंहवाला में शांति रही, लेकिन शंभू बार्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। यहां डेरा डाले कुछ युवाओं के हाथ में खालिस्तान समर्थक बैनर देखे गए। हालत यह है कि युवा प्रदर्शनकारी अपने नेताओं की भी नहीं सुन रहे हैं और लगातार उपद्रव कर रहे हैं। Farmers Protest… उन्होंने कई बार बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा की तरफ से तैनात पुलिस व सुरक्षा बलों ने आंसू…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Liquor Scam… उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी के समन पर पेश न होने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश हुए। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा है कि अगली पेशी में मैं खुद आऊंगा। बजट सत्र के चलते इस बार नहीं आ सका। कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 16 मार्च तय की है। कोर्ट में वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल का पक्ष रखा। दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल ईडी के पिछले 5 समन को नजरअंदाज कर चुके हैं। ईडी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : BJP National Convention… देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार से भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होनेवाले बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के करीब साढे 11 हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस अधिवेशन के बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रतिनिधियों में देशभर से पार्टी के पदाधिकारी, वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक और निर्वाचित महापौर शामिल होंगे। BJP National Convention… उन्होंने कहा कि इसका एक व्यापक संगठनात्मक एजेंडा होगा।रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘कांग्रेस…
राजकोट (वीकैंड रिपोर्ट) – Rajkot Test… फैमिली इमरजेंसी के कारण भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। Rajkot Test… BCCI के अनुसार, चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार के लिए हम सपोर्ट करते हैं। खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बोर्ड अश्विन और उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करता है, क्योंकि वे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। हालात के मुताबिक अगर अश्विन नहीं लौटते हैं तो टीम इंडिया को राजकोट टेस्ट के बाकी बचे मैचों में केवल…
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Robbery at Petrol Pump : होशियारपुर के फगवाड़ा रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर लुटेरे पंप कर्मियों से 50 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। 3 नकाबपोश लुटेरे प्लैटिना मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। Robbery at Petrol Pump : सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि, 2 लुटेरे हाथों में पिस्तौल लिए नजर आ रहे हैं और वे एक कर्मचारी की पिटाई भी करते नजर आ रहे हैं, जिसके चलते कर्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत उन्हें पैसे सौंप दिए। लुटेरों द्वारा…
Today Horoscope for 17 February 2024 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परंपरागत कार्य पर आपका पूरा जोर रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में पूरे विश्वास से आगे बढ़ना होगा। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी,…
धर्म (वीकैंड रिपोर्ट) : Mahashivratri 2024 : हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए यह पर्व हर साल शिव भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवजी के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं और विधि-विधान से शिव-गौरी की पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक…
अंबाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmer Dies of Heart Attack : किसानों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान शूंभू बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के अंबाला के पास शंभू सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों में से एक 63 साल के ज्ञान सिंह को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ज्ञान सिंह ने सुबह छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा में सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पटियाला के राजेन्द्र अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Kavita Choudhary Death : ‘उड़ान’ फेम अभिनेत्री कविता चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. एक्ट्रेस ‘उड़ान’ सीरियल में IPS अफसर कल्याणी सिंह का रोल निभाकर घर-घर पॉपुलर हो गई थीं. वे 67 साल की थीं. वहीं एक्ट्रेस के निधन की खबर से फैंस सदमे में पहुंच गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं. उनका अंतिम संस्कार अमृतसर में किया गया। कविता चौधरी का जन्म अमृतसर में ही हुआ था और जिंदगी का अंतिम समय भी यहीं गुजारने के लिए उन्होंने मन्नावाला में 2018 में एक घर खरीदा था।…
