लंदन (वीकैंड रिपोर्ट)- Ban on use of mobile phones in schools… बच्चों में मोबाइल फोन की लत बढ़ती जा रही है। इस लत ने बच्चों के मां-बाप को चिंता में डाल दिया है। बच्चों के मोबाइल प्रय़ोग से तंग आकर ब्रिटेन ने स्कूलों में इस पर बैन लगा दिया है। ब्रिटेन के इस फैसले के बाद कई देशों में इस पर चर्चा होने लगी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है। ऋषि सुनक ने बहुत ही क्रिएटिव वीडियो शेयर किया है। Ban on use of mobile phones in…
Author: Vandna Verma
अंबाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest… किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच की वार्ता फिर से विफल हो गई है। अब शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे पंजाब के किसान बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। किसानों ने यह फैसला केंद्र के साथ हुई मीटिंग के बाद लिया। केंद्र ने कपास, मक्का, मसूर, अरहर और उड़द यानी 5 फसलों पर MSP देने का प्रस्ताव दिया था। Farmers Protest… भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि उन्होंने केंद्र के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की, जो रविवार रात प्रदर्शनकारी किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Stock Market… शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत हुई है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों तक फिसल गया। बाजार में निचले स्तरों पर थोड़ी खरीदारी दिखी। सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स 24.80 (0.03%) अंकों की गिरावट के साथ 72,683.36 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 10.41 (0.05%) अंक फिसलकर 22,111.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। Stock Market… शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में निफ्टी मिड कैप 100, निफ़्टी आईटी और निफ़्टी बैंक इंडेक्स में कमजोरी दर्ज की जा रही थी जबकि बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स तेजी पर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-Chandigarh Mayor Election… चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर मंगलवार को फिर सुनवाई होगी। एक दिन पहले सोमवार को कोर्ट ने मेयर चुनाव के सभी बैलेट पेपर और वीडियो को दिल्ली तलब किया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वे खुद उन बैलेट पेपर की जांच करेंगे, जिनमें छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। Chandigarh Mayor Election… कल सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए रिटर्निंग ऑफिस अनिल मसीह से बेंच ने पूछा कि क्या उन्होंने बैलट पेपर पर क्रॉस मार्क किया था या नहीं। इस बात को रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह ने कुबूल किया कि उन्होंने ऐसा किया…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Rituraj Singh passes away… 59 वर्षीय एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने 19 फरवरी की रात अंतिम सांस ली। एक्टर ने ‘अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’ जैसे तमाम शोज में नजर आ रहे थे। आखिरी बार इन्हें रूपाली गांगुली के साथ ‘अनुपमा’ में देखा गया था, जिसमें इन्होंने एक रेस्टोरेंट के सख्त मालिक का किरदार निभाया था। Rituraj Singh passes away… ऋतुराज को बीती रात करीब 12:30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। CINTAA चीफ ने…
Today Horoscope for 20 February 2024 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बड़ों के साथ आदर और सम्मान बनाए रखें। सामाजिक मामलों को आप मिलजुलकर सुलझाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य गति पकड़ेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगी। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime in Jalandhar…महानगर में चोरी की बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। यह वारदात सोमवार को सेंट्रल टाउन रोड पर स्तिथ उषा पैलेस नामक दुकान पर हुई। दुकान मालिक अभिनव गुप्ता ने कहा कि सुबह जब मैंने दुकान खोली तो देखा की शटर के ताले टूटे हुए थे, तभी मुझे शक हुआ कि दुकान पर चोरी हुई है दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ले में से साढ़े 3 लाख रुपये गायब थे। इसके बाद आसपास लगे CCTV कैमरे देखें तो वाइट स्विफ़्ट में 3 चोर नजर आ रहे है, जिसमें 2 दुकान के अंदर और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Farmers movement..Red Fort opened… किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से करीब एक सप्ताह पहले पर्यटकों के लिए बंद किए गए ऐतिहासिक लाल किला परिसर को फिर से खोल दिया गया है। पुरानी दिल्ली में स्थित मुगल काल के इस विश्व धरोहर स्थल को ‘सुरक्षा कारणों’ से पिछले हफ्ते सोमवार देर रात को ‘अचानक सील’ कर दिया गया था। वैसे लाल किला सोमवार को पर्यटकों के लिए नियमित रूप से बंद रहता है, इसलिए उन्हें आज परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। Farmers movement..Red Fort opened…किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर भारी संख्या में…
इंदौर (वीकैंड रिपोर्ट) – Young man gets heart attack on moving bike… यहां एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। यह मामला चलती बाइक पर एक युवक को हार्ट अटैक आने का है। युवक की उम्र 26 साल है। Young man gets heart attack on moving bike… आजाद नगर पुलिस ने बताया कि मूसाखेड़ी निवासी राहुल रायकवार को हार्ट अटैक आया। राहुल अपने छोटे भाई के साथ घर का सामान लेने जा रहा था। राहुल बाइक पर पीछे बैठा था और उसका छोटा भाई बाइक चला रहा था। राहुल को रास्ते में सीने में दर्द उठा। इसके बाद वह चलती बाइक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Sandeshkhali case… संदेशखाली मामले में विशेषाधिकार समिति की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि इस मामले में उन्हें 4 हफ्तों के अंदर जवाब चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा सचिवालय को भी नोटिस जारी किया और कहा कि अगली सुनवाई तक सम्मन और कार्यवाही रुकी रहनी चाहिए। आज राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा संदेशखाली पहुंच रही हैं। Sandeshkhali case… उन्होंने कहा कि वह तीन और महिलाओं के साथ संदेशखाली जा रही हैं, अगर कोई उनसे मुलाकात करना चाहे तो कर सकता है। पश्चिम बंगाल के उत्तर…
