नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Budget session begins in Delhi Assembly… दिल्ली विधानसभा में वीरवार से बजट सत्र की शुरूआत हो गई। 20 फरवरी तक चलने वाला यह सत्र हंगामेदार हो सकता है। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से हुई। बजट सत्र में सबसे पहले उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण से हुई। इस दाैरान हंगामा भी हुआ। दिल्ली सरकार इस बार के बजट को खास बनाने की तैयारी में है। इस बार केजरीवाल सरकार के बजट में 2047 तक की कार्ययोजना की झलक देखने को मिल सकती है। दिल्ली का बजट 17 या 19 फरवरी को पेश कर सकती…
Author: Vandna Verma
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing In America… अमेरिका के कैंसास शहर में आज सुबह एक रैली के दौरान गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हुए। इसमें कई बच्चे हैं। सभी को गोलियां लगी हैं। आशंका है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। Firing In America… गोलीबारी की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने यह भी नहीं बताया है कि गोलीबारी के पीछे का मकसद क्या था। इससे पहले बीते साल डेनवार शहर में एमबीए चैम्पियनशिप में भी गोलीबारी…
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- President of Pakistan… पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर संभावनाओं पर आधारित है। खबर यह है कि पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) नेता आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएमएल-एन और पीपीपी में गठबंधन के बाद अगर स्थिति में बदलाव नहीं होता है तो देश में पीएमएल-एन पार्टी का प्रधानमंत्री और पीपीपी का राष्ट्रपति देखने को मिलेगा। President of Pakistan… दूसरी तरफ डॉन न्यूज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में तीन बार पूर्व प्रधानमंत्री के छोटे भाई शहबाज शरीफ के हवाले से कहा, ‘मैं अब भी अपने…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Toll Free in Punjab… किसान आंदोलन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। किसानों ने दिल्ली कूच अभिय़ान शुरू किया हुआ है। इसी बीच किसानों ने पंजाब में आज टोल फ्री करने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की 34 जत्थेबंदियां आज सुबह 11 बजे से 2 बजे पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री करेंगी। इसके अलावा 16 को भारत बंद रहेगा। Toll Free in Punjab … यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर केंद्र इस नीतियों से पीछे नहीं हुई तो वह 18 फरवरी को अगली रणनीति तय करेंगे और विरोध तेज करने पर विचार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Supreme Court Verdict on Electoral Bond…सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को असंवैधानिक बताया है। वीरवार को सीजेआई ने कहा यह सर्वसम्मत फैसला है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि दो मत है लेकिन दोनों एक ही निष्कर्ष पर पहुंचते हैं। भारत सरकार साल 2017 में ये कानून लेकर आई थी। कोर्ट ने माना कि चुनावी बांड स्कीम सूचना के अधिकार और अनुच्छेद 19(1)(ए) का उल्लंघन है। इस योजना को सरकार ने दो जनवरी 2018 को अधिसूचित किया गया था। इसके मुताबिक, चुनावी बॉण्ड को भारत के किसी भी नागरिक या देश में स्थापित इकाई की ओर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)-Petrol Pump Strike…अगर आपने शुक्रवार को पेट्रोल या डीजल अपने वाहनों में भरवाना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। खबर यह है कि पंजाब के पेट्रोल पंप मालिक किसानों के हक में उतर आए हैं। अपनी मांगों के बीच पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने किसानों का समर्थन करने का भी फैसला कर लिया है। Petrol Pump Strike…पेट्रोल पंप मालिक आज पूरा दिन कंपनियों से पेट्रोल न खरीदने का फैसला कर चुके हैं, वहीं अब शुक्रवार को भी 12 से 4 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे। एसोसिएशन के इस ऐलान के बाद पेट्रोल पंपों पर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Ban on Indian Companies… भारतीय-चाइनीज समेत कई देशों की कंपनियों के लिए आने वाले दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं। इसकी वजह है यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंध लगाने की तैयारी करना। यूरोपीय संघ का साफ ताैर पर आरोप है कि ये कंपनियां यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की मदद कर रही हैं। यूरोपीय संघ ने इन कंपनियों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया है और अगर ये प्रस्ताव सभी सदस्य देश पारित कर देते हैं तो ये पहली बार होगा, जब चीन की कंपनी पर यूरोपीय संघ सीधा प्रतिबंध लगाएगा। Ban on Indian Companies… मीडिया…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट)- CM Received Threat : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहिए कि बीजेपी से हट जाएं, नहीं तो बम से उड़ा देंगे और उनके विधायकों को भी मारेंगे। यह धमकी आरएस भट्टी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज और ऑडियो क्लिप भेज कर दी गई है। हालांकि, बिहार पुलिस ने इसपर क्विक एक्शन भी लिया है। आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offenses Unit) ने जांच के बाद कर्नाटक में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest : किसानों का विरोध-प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। भारतीय किसान यूनियन उग्राहां गुट ने किसान आंदोलन को सपोर्ट करते हुए पंजाब में रेल रोको आंदोलन का ऐलान कर दिया। किसानों ने पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिशें की। रबर बुलेट से फायरिंग से लेकर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं और ड्रोन से भी अटैक कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा जा रहा है। इस बीच, किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। आज गुरुवार शाम 5 बजे चंडीगढ़ में तीसरे राउंड की बातचीत होगी। बातचीत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Camp in Jalandhar : पंजाब सरकार की विशेष पहल ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के तहत आज जिले में लगाए 30 विशेष कैंपों में बड़ी संख्या में लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। बुधवार को सबडिवीजन जालंधर-1, जालंधर-2 और आदमपुर में 4-4, नकोदर और शाहकोट में 5-5 और फिल्लौर में 8 विशेष कैंप लगाए गए। आज जिन गांवों/वार्डों में कैंप लगाए गए उनमें मुरादपुर, बहराम सरिश्ता, जगनपुर, वार्ड नं. 15 और 35 जालंधर, कोट खुर्द, जालंधर कैंट, नूरपुर, भतीजा रंधावा, रेडू और राउवाली, जल्ला सिंह, टाहली, रायपुर गुजरां, खेहरा मुश्तरका, वार्ड नं.…
