मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Stock Market : महाराष्ट्र में महायुति को बंपर जीत हासिल हुई है, जिसका असर शेयर बाजार में साफ देखने को मिल रहा है। आज शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई। मात्र 5 मिनट में शेयर बाजार निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो गया। सेंसेक्स एक हजार से ज्यादा की तेजी के साथ ओपन हुआ और 80 हजार अंकों को क्रॉस कर गया, वहीं दूसरी ओर निफ्टी में 400 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिली। Stock Market : अडानी ग्रुप के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Winter session of Parliament : संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से संसद में स्वस्थ चर्चा करने की अपील की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए संसद में चर्चा न होने देने का आरोप लगाया। नए सांसदों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,’दुर्भाग्य से कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें जनता ने अस्वीकार्य कर दिया है, वे मुट्ठीभर लोग भी हुड़दंगबाजी से संसद को कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Three Criminals Arrested : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। डी.जी.पी पंजाब द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एस.ए.एस. शहर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में, वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद मंजीत महल द्वारा संचालित एक संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। Three Criminals Arrested : उन्होंने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मंजीत महाल के निर्देश…
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट)- Murder In Punjab : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर एक वारदात से जुड़ी है। जानकारी के मुताबिक खडूर साहिब में बाइक सवारों ने गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सोनी निवासी नौशहरा पन्नूआ के तौर पर हुई है। सुखविंदर आरपीजी हमले में आरोपी आतंकी सतनाम सिंह सत्ता नौशहरा का चचेरा भाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वह बाजार में जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार कुछ लोगों ने गोलियां दागीं। तीन गोलियां लगने से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) AAP is ready for the municipal elections : पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर जालंधर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व आप के जिला प्रधान (शहरी) अमृतपाल सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के मार्गदर्शन और आप विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की हैं। AAP is ready for the municipal elections उन्होंने कहा कि इन चुनावों को आम…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Rail Wire Dealers Meet केंद्रीय रेल मंत्रालय से संबद्ध रेल वायर की तरफ से स्थानीय होटल में डीलर्स मीट आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों एवं डीलर्स ने भाग लिया। इस बारे में सतकार सिंह संधू ने बताया कि 100 से ज्यादा पार्टनर हैं जिनके माध्यम से रेल वायर का इंटरनेट छोटे शहरों एवं गांवों में पहुंचाया जा रहा है। इनका मुख्य उद्देश्य गांवों में सस्ती इंटरनेट सेवा मुहैया करवाई जाए। पूरे पंजाब में करीब 12 हजार सबस्क्राइबर को कंपनी अपने साथ जोड़ चुकी है। Rail Wire Dealers Meet कंपनी का लक्ष्य 1 साल में 1 लाख सबस्रक्राइबर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Khambra Church : गांव खाबंड़ा में चर्च की ओर जाती रोड़ पर लोगों द्वारा धरना लगाया गया। दरअसल, लोगों ने कथित आरोप लगाए है कि चर्च के बाउंसरों द्वारा कथित रूप से नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई की गई। गांव वासियों का आरोप है कि सडक़ का रास्ता मांगने के दौरान नाबालिग से पिटाई की गई और उस पर 45 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। लोगों ने कहा कि बाउंसरों ने बीते दिन दोपहर 3 बजे तेजधार हथियारों से बच्चे पर हमला किया है। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाय गया…
ओटावा (वीकैंड रिपोर्ट): बार-बार आरोप लगाकर पलट जाना कनाडा की आदत बन चुकी है। ताजा घटनाक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को कनाडा में आपराधिक गतिविधियों से जोड़ने वाली एक रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि यह “अटकलबाजी और गलत” है। जस्टिन ट्रूडो के राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार, नथाली जी ड्रौइन ने एक बयान में कहा कि कनाडाई मीडिया हाउस द्वारा अनाम अधिकारियों का हवाला देते हुए किए गए दावों के किसी भी सबूत के बारे में कनाडाई सरकार को “जानकारी नहीं” है। कनाडा सरकार का यह बयान तब…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Yellow Alert : पंजाब के सात जिलों में आज और शनिवार को घना कोहरा छाया रहेगा। इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। पंजाब और चंडीगढ़ के पांच शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब है। हालाँकि, कुछ सुधार हुआ है। 24 घंटे में पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। Yellow Alert : उधर, दिल्ली के हालात भी नहीं सुधर रहे हैं। आज भी दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ…
सुल्तानपुर लोधी (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP leader murdered : पंजाब में कानून व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। आए दिन कोई न कोई बड़ी वारदात सामने आ ही जाती है। अब सुल्तानपुर लोधी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीती रात आपसी दुश्मनी के चलते सुल्तानपुर लोधी में कुछ युवकों ने भारतीय जनता पार्टी के युवा अध्यक्ष हनी सभरवाल पर हमला कर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। BJP leader murdered : हमले के दौरान दो युवक घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया। इस घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल…
