

सुल्तानपुर लोधी (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP leader murdered : पंजाब में कानून व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। आए दिन कोई न कोई बड़ी वारदात सामने आ ही जाती है। अब सुल्तानपुर लोधी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीती रात आपसी दुश्मनी के चलते सुल्तानपुर लोधी में कुछ युवकों ने भारतीय जनता पार्टी के युवा अध्यक्ष हनी सभरवाल पर हमला कर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।
BJP leader murdered : हमले के दौरान दो युवक घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया। इस घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। घटना के तुरंत बाद पुलिस की ओर से हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


