चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – सेक्टर-26 में 2 क्लबों के बाहर हुए धमाकों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है। है। हालांकि इन धमाकों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है मगर क्लब के शीशे टूट गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने इस बम ब्लास्ट मामले की जानकारी अधिकारिक तौर पर जारी कर कहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर 26 के एससीओ नंबर 23 के पास तेज आवाज की सूचना मिली। Chandigarh News फेसबुक पर की गई पोस्ट में गोल्डी बराड़ ने कहा कि क्लब मालिकों से प्रोटेक्शन मनी मांगी गई थी,…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Sports News : राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने पहलवान बजरंग पुनिया को चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। पुनिया ने 10 मार्च को राष्ट्रीय टीम के चयन ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिए अपना नमूना देने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद विश्व कुश्ती संगठन ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की। पुनिया ने निलंबन के खिलाफ अपील की, जिसके बाद इसे 31 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया। इसके बाद नाडा ने 23 जून को पुनिया को नोटिस जारी किया। पुनिया ने…
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट)- Kapurthala News कई दिनों से लापता बच्चे की लाश मिली है। दरअसल विनोद कुमार पुत्र पंधारी निवासी बहारपुर थाना रूहानी जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश ने उपमंडल शहर थाना भुलत्थ नजदीक महाराजा पैलेस भुलत्थ में लिखित बयान देकर बताया कि आठ दिन से उसका लड़का गोलू जो शाम को घर से बाजार गया था और वापस घर नहीं आया, जिसकी उसने काफी तलाश की। उन्होंने कहा कि आज मुझे पता चला कि हमारी झुग्गियों के सामने सरकारी कॉलेज भुलत्थ के पीछे खेतों में मोटर की छत पर एक बच्चे का शव पड़ा हुआ था, जब वह अपने साथ…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Encounter : पंजाब में पुलिस लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह नांगल करार खां के पास पुलिस और लॉरेंस गैंग के बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बाद पुलिस ने 2 गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से तीन हथियार और कई कारतूस भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार लोगों पर रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह की गतिविधियों और अन्य कनेक्शनों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। आपको बता दें कि संदिग्धों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने के…
मां बगलामुखी धाम में आलौकिक मासिक हवन यज्ञ सम्पन्न जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : यूं तो मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लम्मापिंड चौंक जालंधर में हवन-यज्ञ का आयोजन प्रत्येक गुरुवार को होता ही रहता है परंतु शनिवार 23 नवंबर शाम का हवन-यज्ञ कुछ अलग ही हर्षोल्लास लिए हुए था क्योंकि उस दिन महांकाल भैरव जयंती के विशेष अवसर पर कुछ खास मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी जानी थी। सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमानों से विधिवत वैदिक रीति अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन, नवग्रह पूजन एवं कुंभ स्थापित कर हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। इस अवसर पर सिद्ध मां बगलामुखी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : डेरा सच्चखंड बल्लां के संत निरंजन दास को सोशल मीडिया लाइव होकर गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में जालंधर देहात पुलिस के थाना गोराया में एक आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान गोराया के गांव पद्दी खालसा के रहने वाले संदीप कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर 2 मिनट 1 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने रविदास समाज और संत निरंजन…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- IPL 2025 : आईपीएल 2025 की नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। वैभव ने महज 5 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। वैभव सूर्यवंशी की सफलता के पीछे उनके पिता संजीव सूर्यवंशी का हाथ रहा है। उनके पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए काफी त्याग किया है। वैभव जब सिर्फ 10 साल के थे, तब उनके पिता ने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Shashi Ruia passed away अरबपति कारोबारी और एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शशि रुइया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शशि रुइया ने अपने भाई रवि रुइया के साथ मिलकर 1969 में एस्सार ग्रुप की स्थापना की थी। शुरुआत में इस ग्रुप ने कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया। 1980 के दशक में ग्रुप ने कई तेल और गैस एसेट्स के अधिग्रहण के साथ ऊर्जा सेक्टर में डाइवर्सिफाई किया। फोर्ब्स के अनुसार, रुइया ब्रदर्स यानी शशि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- President Draupadi Murmu देश के संविधान के 75 साल पूरे होने पर पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। संस्कृत और मैथिली में संविधान की प्रतियां भी जारी की गईं। 2 किताबों ‘भारतीय संविधान का निर्माण: एक झलक’ और ‘भारतीय संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा’ का विमोचन किया गया। आयोजन में पहली बार पीएम मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक साथ एक ही मंच पर बैठे नजर आए। इनके अलावा कांग्रेस…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Chief Minister resigned महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है। सस्पेंस के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया। उन्हें राज्यपाल ने कार्यवाहक सीएम बनाया है। ये जिम्मेवारी वह अगले सीएम के चुनाव तक संभालेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस ही नए सीएम होंगे। शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले इस्तीफा दिया है। एकनाथ शिंदे की…
