जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Diwali puja vidhi : दीवाली पर धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश की पूजा का विधान है। परंपरा के अनुसार, लक्ष्मी-गणेश की यह पूजा विशेष रूप से निशिता काल में करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। Diwali puja vidhi and Mahurat : 2025 के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त -प्रदोष काल: शाम 5:50 से रात 8:30 बजे तक। -स्थिर लग्न: वृषभ लग्न शाम 6:21 से रात 8:30 बजे तक रहेगा Diwali puja vidhi पूजा से पहले की तैयारी : पूजा स्थल की साफ-सफाई करें, घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीपक…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Flood Damage Compensation : एक ऐतिहासिक फैसले में, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने आज किसानों के लिए फसल नुकसान के मुआवजे की राशि को बढ़ाकर प्रति एकड़ 20,000 रुपए करने की मंजूरी दे दी। इस फैसले को आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त फसलों और घरों के नुकसान के लिए प्रभावित लोगों को उचित राहत प्रदान करने के लिए, मंत्रिमंडल ने नुकसान की भरपाई के लिए राज्य के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Bed room Vastu Tips : वैवाहिक कपल का बेडरूम हमेशा ही दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिश की ओर होना चाहिए। इससे उनके बीच स्थायी संबंध बनेंगे। पति-पत्नी के रिश्तों पर बेडरूम का भी काफी प्रभाव होता है। वास्तु के मुताबिक बेडरूम की साज सज्जा ही पति-पत्नी के बीच के रिश्तों की मुधरता तय करती है। यदि रोमांस संबंधों को मजबूती देना चाहते हैं, तो बेडरूम की दीवारों पर रोमांस को दर्शाने वाली तस्वीरें लगाएं। प्रेमी युगल की तस्वीर भी लगायी जा सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि बेडरूम में देवी देवताओं की फोटो नहीं लगायी जाए। नवदंपती को कभी-कभी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – WHO issues advisory … विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज दूषित कफ सीरप के बारे में एक एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही अधिकारियों से आग्रह किया है कि अपने देशों में इन दवाओं के पाए जाने की सूचना स्वास्थ्य एजेंसी को दें। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से 23 नवजात बच्चों की जान गई है। ग्लोबल हेल्थ एजेंसी ने श्रीसन फार्मा की कोल्ड्रिफ, रेडनेक्स फार्मा की रेस्पिफ्रेश टीआर और शेप फार्मा की रिलाइफ (ReLife) सिरप के कुछ विशेष बैचों की पहचान की है, जिनमें मिलावट पाई गई है।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Test Cricket : टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच यह अंतिम मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मैच में भारतीय टीम ने 518 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रन पर ऑलआउट हो गई। जीत के लिए मिले 121 रन के लक्ष्य को भारत ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मैच पांचवें दिन तक…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Senior IPS suicide case : हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी जगह ओम प्रकाश सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी और एडीजीपी पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले कुमार ने अपने नौ पन्नों के आखिरी नोट में कपूर, बिजारनिया और कई…
मजीठा (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Murder In Amritsar : पंजाब में आपराधिक वारदातों का सिलसिला जारी है। अब ताजा वारदात के तहत बीती रात करीब साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पोल्ट्री फार्म पर हमला कर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोनू पुत्र हरभजन सिंह निवासी नाग नैव बीती रात अपने पोल्ट्री फार्म पर बैठा था कि अचानक मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मजीठा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला अपने हाथ में लिया और…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Salman Khan ex-girlfriend applies for gun license : सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। संगीता ने पावना के अपने फार्म हाउस में हुई चोरी के बाद सुरक्षा संबंधी बढ़ती चिंताओं और पुलिस जांच की धीमी गति का हवाला देते हुए बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी की घटना को लगभग तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन जांच में कोई प्रगति न होने से वह चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वह अपनी प्रॉपर्टी पर अब सुरक्षित…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट)- Security forces foiled an infiltration attempt : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज सुबह सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कुंभकड़ी के जंगल में 13 अक्टूबर शाम 7 बजे से यह ऑपरेशन चल रहा था। आतंकियों ने इसी इलाके से घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया। इससे पहले 8 सितंबर को सेना ने कश्मीर के कुलगाम में एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था। गुडार के जंगल में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सेना ने इसे ‘ऑपरेशन गुडार’ नाम…
राजपुरा (वीकैंड रिपोर्ट)- Ganja worth Rs 50 lakh seized at Shambhu border : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुरा के शंभू बॉर्डर से लगभग 186 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। डीआरआई टीम ने इस बड़ी खेप के साथ 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्हें आज राजपुरा कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ माननीय न्यायाधीश ने सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश दिए। डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, उन्हें खुफिया सूत्रों से गांजे की…
