पटना (वीकैंड रिपोर्ट): प्रवासी मजदूरों के रेल किराये पर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि किसी भी मजदूर को पैसा देने की जरूरत नहीं है। सभी मजदूरों को क्वारनटीन सेंटर में रखा जाएगा और इसके बाद उन्हें एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, मैं बिहार के लोगों को वापस भेजने के सुझाव पर विचार करने के लिए केंद्र को धन्यवाद देना चाहता हूं। अन्य राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को वापस बिहार भेजने के लिए केंद्र को शुक्रिया। किसी को भी टिकट के लिए भुगतान नहीं…
Author: Vandna Verma
कौशांबी (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के कैशांबी जिले के भरवारी पुलिस चौकी के पास अवैध तरीके से संचालित की जा रही पटाखा फैक्टरी में सोमवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज धमाके के साथ इस फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में दो लड़कियों व एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने फैक्टरी संचालक के तीन गोदामों को सील कर दिया है। संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भरवारी पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर हैदर अली बिना किसी लाइसेंस के अपने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य वापस भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं लेकिन इसके लिए उन्हें किराया चुकाना पड़ रहा है। जिसपर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को बयान जारी कर सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना है कि विदेश में फंसे भारतीयों को मुफ्त में वापस लाया गया जबकि कामगारों से किराया वसूला जा रहा है। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक और कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च…
गुना (वीकैंड रिपोर्ट): गुना जिला के देवीपुरा गांव में सहारिया आदिवासी परिवार को कथित तौर पर एक स्कूल के टॉयलेट में क्वारनटीन पर रखा गया। आरोप है कि राजगढ़ जिले से लौटे इस परिवार के साथ ऐसा किया गया। टॉयलेट में खाने की थाली के साथ परिवार के मुखिया भैया लाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को लेकर बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट में कहा, यह गुना की एक तस्वीर है, जहां एक परिवार को टॉयलेट में क्वारनटीन पर रखा गया है। जो लोग…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन 3.0 आज से लागू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 3.0 में कई छूट दी हैं जिनमें शराब भी एक है। देशभर में शराब की दुकानें खोले जाने की छूट के बाद लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। लोग सुबह से ही शराब की दुकानों के बाहर इक_ा होना शुरू गए। दिल्ली सरकार द्वारा शराब दुकानों पर बिक्री की अनुमति के बाद लक्ष्मी नगर में एक शराब की दुकान के बाहर लोग लंबी लाइन में नजर आए। हालांकि, दिल्ली के सभी जिले रेड…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत में ही प्रवासी मजदूरों का घर वापस जाना एक बड़ा राजनीतिक मसला बन गया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि इस संकट के वक्त में भी केंद्र सरकार मजदूरों से टिकट का पैसा वसूल रही है। इन सभी आरोपों पर अब रेल मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया है। रेल मंत्रालय का कहना है कि इन पूरी यात्राओं के लिए सिफज़् राज्य सरकारों से 15 फीसदी पैसा वसूला जा रहा है, ऐसे में कोई भी टिकट नहीं बेचा जा रहा है। आरोपों के बीच रेल मंत्रालय…
मेष: इस सप्ताह सूर्य उच्च के होकर आपकी राशिगत गोचर करेंगे। जो आपके बल एवं बुद्धि को बढ़ाने वाले रहेंगे। जिससे आप अधिक सक्रिय होकर अपने व्यापारिक क्रिया-कलापों को और गति देने में लगे हुये रहेंगे। हालांकि वांछित आमदनी को पाने के लिये आपको अपना धैर्य एवं विवेक बनाये रखने की जरूरत रहेगी। हालांकि गोचरीय सूर्य स्थान परिवर्तन करने के संकेत देता हुआ रहेगा। वहीं बुघ का गोचरीय प्रभाव आपको सेहत में भय एवं पीड़ा देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग एवं चाहत की कमी बनी हुयी रहेगी। जिससे आप परेशान रहेंगे। किन्तु धन भावगत शुक्र का गोचरीय…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन से परेशान MSME(Micro, Small and Medium Enterprises) सेक्टर को लोन रिस्ट्रक्चरिंग, क्रेडिट लिमिट में बढ़ोतरी और ब्याज पेमेंट के लिए मोरटोरियम जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर बैंकों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने तो छोटे कारोबारियों को राहत देने के लिए स्पेशल कोविड इमरजेंसी क्रेडिट की शुरुआत भी कर दी है। इसके तहत कोरोना से निपटने के लिए MSME को ज्यादा नकदी देने की योजना है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने सभी 49 हजार MSME ग्राहकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। बैंक ऑफ…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण का सिलसिला थमता हुआ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग में 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। असल में, दिल्ली के कापसहेड़ा में एक मकान में 18 अप्रैल को एक कोरोना का मामला सामने आया था। घनी आबादी का इलाका देखते हुए प्रशासन ने 19 अप्रैल को इलाके को सील करने के आदेश दे दिए थे। इसके बाद यहां के 95 लोगों के सैंपल 20 अप्रैल को और 80 के सैंपल 21 अप्रैल को लिए गए। यह सैंपल नोएडा की एनआईबी लैब को भेजे…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): विश्व भर में लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते विभिन्न देशों में फंसे पंजाबियों, जिनमें विद्यार्थी भी हैं, की मुश्किलें दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने पहल की है। सरकार ने विभिन्न देशों के लिए को-आडीर्नेटरों की नियुक्ति की है, ताकि प्रवासी पंजाबी संबंधित देश में उनसे तालमेल स्थापित कर सकें। एनआरआई, खेल और युवा मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के कारण यात्रा पाबंदियों में बहुत से प्रवासी भारतीय विदेशों में या भारत में फंस गए हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस संबंध में नौ राज्यों के…
