

टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Samsung Galaxy Keyboard Hidden Features : अगर आप Samsung Galaxy स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। सैमसंग का डिफॉल्ट कीबोर्ड सिर्फ टाइपिंग के लिए नहीं, बल्कि कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स से लैस है जो आपकी चैटिंग, ईमेल और रोजमर्रा के काम को पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज बना सकते हैं। आइए जानते हैं Samsung Keyboard के 5 ऐसे शानदार फीचर्स, जिनके बारे में अधिकांश यूजर्स को जानकारी नहीं होती।
स्पेसबार से करें Cursor Control
लंबा मैसेज या ईमेल लिखते समय कर्सर को सही जगह ले जाना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में Samsung Keyboard का स्पेसबार Cursor Control फीचर काफी मददगार है। स्पेसबार पर उंगली दबाकर दाएं या बाएं स्वाइप करने से कर्सर आसानी से मनचाही जगह पहुंच जाता है।
इन-बिल्ट Translator से करें रियल-टाइम अनुवाद
अगर आप किसी दूसरी भाषा बोलने वाले व्यक्ति से चैट कर रहे हैं, तो अलग से Translate ऐप खोलने की जरूरत नहीं है। कीबोर्ड के ऊपर दिए गए Three Dots पर टैप करके Translate विकल्प चुनें। अब जो भी आप अपनी भाषा में टाइप करेंगे, वह चुनी गई दूसरी भाषा में तुरंत ट्रांसलेट होकर भेजा जा सकेगा।
Samsung Galaxy Keyboard Hidden Features : अपनी जरूरत के अनुसार बदलें Keyboard का Size
हर व्यक्ति की टाइपिंग शैली अलग होती है। Samsung Keyboard में Size and Layout विकल्प की मदद से कीबोर्ड को छोटा या बड़ा किया जा सकता है। इसके अलावा स्क्रीन पर उसकी स्थिति भी बदली जा सकती है। यदि एक हाथ से टाइप करना चाहते हैं, तो One-Handed Mode भी आसानी से ऑन किया जा सकता है।
Chat करते-करते शेयर करें YouTube और Spotify
Samsung Keyboard आपको चैटिंग के दौरान ही YouTube और Spotify का एक्सेस देता है। कीबोर्ड के टूलबार से गाना या वीडियो खोजकर बिना ऐप बदले सीधे चैट में शेयर किया जा सकता है।
Swipe Gesture से करें फास्ट Delete
गलती से टाइप किए गए बड़े टेक्स्ट को हटाने के लिए अब Backspace बार-बार दबाने की जरूरत नहीं। Keyboard Settings में जाकर Swipe, Touch & Feedback विकल्प में Cursor Control/Backspace (Delete) फीचर ऑन करें। इसके बाद स्वाइप जेस्चर से टेक्स्ट को तेजी से डिलीट किया जा सकता है। Samsung Keyboard के ये स्मार्ट फीचर्स न सिर्फ टाइपिंग को आसान बनाते हैं, बल्कि समय की भी बचत करते हैं। यदि आपने अब तक इन विकल्पों का इस्तेमाल नहीं किया है, तो इन्हें आज ही ट्राई करें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


