जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Two Terrorists Arrest : दीवाली से पहले जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि काउंटर इंटेलीजेंस ने आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो आतंकियों को जालंधर से गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद बड़ी साजिश विफल कर दी गई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों आरोपियों से 2.5 किलो आईडी / RDX और एक रिमोट कंट्रोल को बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के रूप में हुई है। इस बारे में पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि…
Author: Vandna Verma
मथुरा (वीकैंड रिपोर्ट)- Elvish Yadav reached Vrindavan : ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया और उनके सामने एक बड़ा वादा किया। एल्विश यादव का प्रेमानंद जी के लिए प्यार और सम्मान देख सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उनकी भक्ति की प्रशंसा की। मुलाकात के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश से उनके पिछले जन्म के पुण्य और भविष्य के बारे में बात करते हुए एक सलाह दी। साथ ही उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में भी अपडेट दी। प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Karwa Chauth tomorrow : कल करवा चाैथ है और सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए कल व्रत रखेंगी। करवा चौथ का व्रत पूरा दिन बिना पानी के रहता है, इसलिए जब पत्नी चांद देखने के बाद व्रत खोलें, तो तुरंत भारी खाना या चाय न दें। व्रत के बाद पेट बहुत सेंसिटिव होता है। ऐसे में नारियल पानी सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें एक चुटकी नमक डालने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है, डिहाइड्रेशन नहीं होता और थकान तुरंत कम होती है। इस बार करवा चौथ व्रत सुबह 06 बजकर 19 मिनट से…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Singer Rajveer Jawanda funeral today : पंजाबी गायक राजवीर जवंदा जिनका निधन कल हो गया था, उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव पाैना में किया जाएगा। जवंदा 27 सितंबर को हुए सड़क हादसे में जवंदा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया था। राजवीर का अंतिम संस्कार दोपहर करीब 12 बजे किया जाएगा। अंतिम सस्कार स्थल के पास विशाल खेल ग्राउंड और वाहन पार्किंग तैयार कर ली गई है। परिवार के अनुसार राजवीर की बहन के विदेश से आने के…
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट) – Owner of company that made toxic Coldriff syrup arrested : मध्य प्रदेश में ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीसन मेडिकल के मालिक एस. रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु के चेन्नई स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के मालिक रंगनाथन पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडे ने बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस. रंगनाथन को कल रात गिरफ्तार…
बरेली (वीकैंड रिपोर्ट)- Dacoit carrying a reward of Rs 1 lakh arrested : 1 लाख रुपए के इनामी डकैत के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। डकैत शैतान उर्फ इफ्तेखार सोल्जर मुठभेड़ में ढेर हुआ। डकैत इफ्तेखार पर 7 जिलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 17 कारतूस और 28 हजार रुपए बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के बाद एक बदमाश मौके से फरार हुआ। 2012 में ये बाराबंकी में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। वह थाना बिथरी चैनपुर थाने में डकैती की घटना में वांछित चल रहा था। 2006 में थाना फरीदपुर के…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather News : कुछ दिनों से पहाडी़ राज्यों में बारिश और बर्फबारी के कारण पंजाब में ठंड की दस्तक होने लगी है। शाम को सूर्यास्त भी जल्दी होने के कारण अंधेरा जल्दी छा जाता है और ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने के बाद पंजाब में तापमान में 5.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री कम रहा। मौसम में यह बदलाव हाल ही में हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण हुआ है। राज्य में सामान्य से ज़्यादा बारिश हुई है। दिल्ली,…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Chandigarh Police gets 50 new bikes : चंडीगढ़ पुलिस को नई पीसीआर मोटरसाइकिलें मिली हैं। इन 50 मोटरसाइकिलों को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर से एक औपचारिक समारोह के दौरान यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक माननीय गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और “सड़क सहयोगी – सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन” थीम के तहत इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ , डीजीपी डॉ. सागर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- India Mobile Congress : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी मेले के तौर पर पहचान रखने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 का आज शुभारंभ किया। यह आईएमसी 8 से 11 अक्टूबर तक आईएमसी 2025 को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश की कंपनियां, स्टार्टअप्स और विशेषज्ञ नई तकनीकों को पेश करेंगे। IMC 2025 में भारत, कनाडा, जापान, ब्रिटेन, रूस सहित 150 से ज्यादा देशों से 1.5 लाख से ज्यादा स्पीकर्स, 7000 से ज्यादा ग्लोबल डेलिगेट्स और 400 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी।…
टोरंटो (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime in Canada : कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक रेस्टोरेंट मालिक के 3-4 ठिकानों पर फायरिंग का दावा किया गया है। यह फायरिंग कनाडा के सुरे में हुई है। सोशल मीडिया पर लारेंस गैंग के गोल्डी ढिल्लन ने पोस्ट के जरिए दावा किया है। लॉरेंस गैंग का आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक अपने कर्मचारियों को तंग करता है और सैलरी नहीं देता। दो दिन पहले ही लॉरेंस गैंग के गुर्गे फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, ”सत श्री अकाल, राम-राम सारे भाइयों को,…
