खरड़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Encounter in Kharar : पंजाब के खरड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि खरड़ में पुलिस के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे के पैर में गोली लगी है। आरोपी का नाम रणबीर सिंह राणा बताया जा रहा है। आरोपी ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ सेक्टर-38 में घर के बाहर गोलियां चलाई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर 3 राउंड फायर किए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें रणवीर राणा घायल हो गया। फिलहाल उसे…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Relief to Lalu Yadav family : लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को राहत मिली है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने रेलवे में नौकरी के बदले ज़मीन लेने के भ्रष्टाचार मामले में आरोप तय करने का आदेश टाल दिया है। इस मामले में अब 4 दिसंबर को फैसला सुनाया जाएगा। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बिंदु पर अदालत को निर्णय लेना था। यह केस 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट) – The roof of the house collapsed : पटना से सटे दानापुर में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना सारण और पटना की सीमा से लगे दियारा इलाके में स्थित मानस नया पानापुर गाँव में कल देर रात हुई। छत गिरने से मोहम्मद बबलू (35), उनकी पत्नी रोशन खातून (30), उनकी बेटी रूसर (12), बेटा मोहम्मद चांद (10) और बेटी चांदनी (2) की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद बबलू ने इंदिरा आवास योजना के तहत एक मकान बनवाया था, लेकिन पुराना होने के…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Protest in Punjab University : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स आज प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां 91 सीनेट चुने जाने हैं। छात्र संगठनों के समर्थन में निकले किसानों और अन्य जत्थेबंदियों के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाएं सील कर दीं, जिससे मोहाली, जीरकपुर और न्यू चंडीगढ़ की तरफ से आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही चंडीगढ़ पुलिस ने फेज 6, फेज 2, जीरकपुर, न्यू चंडीगढ़ समेत सभी एंट्री पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी थी। पुलिस…
फरीदाबाद (हरियाणा) (वीकैंड रिपोर्ट) – 300 kg of RDX recovered from doctor’s house : हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। फरीदाबाद के धौज में एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद किया गया। आरडीएक्स के 12 बैग, जिनमें लगभग 300 किलोग्राम आरडीएक्स होने का अनुमान है, के साथ-साथ दो स्वचालित पिस्तौल, 84 कारतूस, पाँच लीटर केमिकल और एक एके-56 भी बरामद किया गया। धौज इलाके में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी मुजाहिल शकील की सूचना पर यह कार्रवाई की गई…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : 150th commemoration of National Song : हंसराज महिला महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट की ओर से राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ का 150वां स्मरणोत्सव मनाया गया। यह गीत बंकिम चंद्र चैटर्जी द्वारा रचा गया था। प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने इस गीत द्वारा दिए गए एकता, समर्पण व देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला। 150th commemoration of National Song : एनएसएस वालंटियर्स ने मिलकर कालेज प्रांगण में यह गीत गाया। प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने कहा कि वन्दे मातरम एक मंत्र की तरह है जो भारत माता के प्रति हमारे आध्यात्मिक समर्पण को दर्शाता है। एनएसएस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Extension Activity : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के वनस्पति विज्ञान विभाग, कश्यप बॉटनिकल सोसाइटी द्वारा एक विस्तार गतिविधि आयोजित की गई। इस गतिविधि के अंतर्गत, दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज, जालंधर के 47 बीएएमएस और एमडी छात्रों ने डी.ए.वी. कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में हर्बल गार्डन, नवग्रह वाटिका, हर्बेरियम और संग्रहालय का दौरा किया। छात्रों के साथ द्रव्यगुण विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अमृता शर्मा और दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज, जालंधर के अगद तंत्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अखिला विनोद भी मौजूद थीं। डॉ. कोमल अरोड़ा (विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान) ने छात्रों के साथ बातचीत की और शैक्षिक सहयोग…
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट) : SSP Ravjot Kaur Grewal suspended : पंजाब में 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए तरनतारन की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिले में उपचुनाव से जुड़ी शिकायतों और पुलिस की भूमिका पर उठे सवालों के बाद की गई है। वहीं, अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तरनतारन एसएसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सिबिन ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, निलंबन किया गया है। शिकायतें मिली थीं और…
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट) : Holiday In Punjab : पंजाब में एक बार फिर छुट्टी का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार, तरनतारन जिले में 11 नवंबर को अवकाश रहेगा। इस दिन जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। तरनतारन के उपायुक्त (डीसी) राहुल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि यह निर्णय तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र लिया गया है। उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। Holiday In Punjab : प्रशासन ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है ताकि…
टोरंटो (वीकैंड रिपोर्ट) : Firing at Kapil Sharma’s cafe : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के मामले में कनाडा सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि जबरन वसूली और हिंसा में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यह कदम कनाडा में बढ़ते गैंग अपराधों पर नकेल कसने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह फायरिंग ब्रैम्पटन में स्थित कपिल शर्मा के “Kaps Café” के बाहर हुई थी। जांच में सामने आया है कि गोलीबारी में शामिल तीनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग…
