जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Passport Office Shifting : रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर (RPO) यशपाल ने आम लोगों को बताया कि एमिनेंट मॉल, गुरु नानक मिशन चौक, लाजपत नगर, जालंधर में मौजूद पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) को शिफ्ट किया जा रहा है और इसे जीटी रोड, परागपुर, जालंधर में मौजूद सैफरन टावर में मौजूदा पीएसके के साथ मिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने पासपोर्ट सेवाओं को आसान बनाने के लिए उठाया है। आईपीओ ने सलाह दी कि जिन सभी आवेदकों ने 14 जनवरी, 2026 को या उसके बाद पीएसके एमिनेंट मॉल में…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Lohri Celebrate : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे ओल्ड एज होम में पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें कंबल, मूंगफली, रेवड़ी आदि बांटी। डा. अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की कीमती पूंजी है और उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अपने सभी नागरिकों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और विशेष तौर पर बुजुर्गों की देखभाल एवं…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- President of India Jalandhar visit : अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट -कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला जालंधर को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। आदेशों के अनुसार अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जिला जालंधर की सीमा के अंदर किसी भी प्रकार के सिविल रिमोट/पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप्टर (सिवाय माननीय राष्ट्रपति, भारत और अन्य वी.वी.आई.पी. के हेलीकॉप्टर/जहाज) आदि उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 14-01-2026 से 16-01-2026 तक लागू रहेगा उल्लेखनीय है कि भारत के माननीय राष्ट्रपति 16 जनवरी 2026…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Harsha Richhariya : प्रयागराज के महाकुंभ 2025 से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई साध्वी की छवि के बाद सुर्खियों में रहीं हर्षा रिछारिया ने अब धर्म के मार्ग को छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस बात का ऐलान उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के जरिए किया है। हर्षा रिछारिया ने कहा कि महाकुंभ 2025 से शुरू हुई उनकी यह यात्रा अब खत्म हो रही है। उन्होंने बताया कि बीते एक साल में उन्हें लगातार विरोध, आलोचना और चरित्र पर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- school holidays : पंजाब में इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक शीतलहर से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है, जबकि 17 और 18 जनवरी को कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। भीषण ठंड के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग और पंजाब सरकार ने नागरिकों को ठंड से…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Blinkit 10 Minute Delivery : अगर आप भी ब्लिंकिट (Blinkit) से झटपट सामान मंगाने के आदी हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। अब ब्लिंकिट से ऑर्डर किया गया सामान 10 मिनट में पहुंचने का दावा नहीं किया जाएगा। क्विक कॉमर्स की तेज रफ्तार पर सरकार के हस्तक्षेप के बाद ब्रेक लग गया है। जानकारी के मुताबिक, यूनियन लेबर मंत्री मनसुख मांडविया के प्रयासों और कई दौर की बैठकों के बाद ब्लिंकिट, स्विगी, जोमैटो और जेप्टो जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों ने अपनी “10 मिनट डिलीवरी” वाली ब्रांडिंग हटा दी है। यह फैसला डिलीवरी वर्कर्स की…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Prisoners Escaped with Police Car : पंजाब में पुलिस की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमृतसर में पेशी पर लाए गए तीन आरोपी पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों को जंजीरों से बांध दिया और मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक इनोवा से टकरा गई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को दोबारा पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर ग्रामीण के थाना झंडेर की पुलिस टीम तीन कैदियों को जिला कोर्ट में पेश करने लाई थी। पेशी के बाद जब पुलिस…
Today Horoscope for 14 January 2026 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। वाहन सुख मिलेगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा और संतान से खुशखबरी मिल सकती है। खानपान में संयम रखें। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कई स्रोतों से लाभ मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। मेहनत का फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, मगर प्रेम…
बरनाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Arjan Dhillon Father Death : पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने करीब 70 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे भदौड कस्बे और पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, बूटा ढिल्लों लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालत में लगातार गिरावट के बाद आखिरकार उन्होंने दुनिया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पंजाब के कुछ जिलों में पारा 2 डिग्री तक लुढ़क गया है और जमीन का तापमान शून्य डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ अब घने कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह तड़के और देर रात विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे हाईवे और बाहरी इलाकों में वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा…
