

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Mumbai Building Lift Accident : मुंबई में दर्दनाक हादसा हुआ। 25वी मंजिल से लिफ्ट टूटकर गिर गई। हादसे में 20 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना विक्रोली में स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी में दोपहर को हुई। लिफ्ट में चार लोग थे, जैसे ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर गिरी वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
यह भी पढ़ें : Trouble in Joshimath : जोशीमठ में संकट, 500 से ज्यादा घरों में दरारें
Mumbai Building Lift Accident : दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला। इसके बाद तीन लोग घायल स्थिति में लिफ्ट से बाहर आए, लेकिन 20 साल का युवक लिफ्ट में ही फंसा रहा। टीम ने उसे लिफ्ट से बाहर निकाला। युवक की हालत बेहद गंभीर थी, टीम ने उसे तुरंत राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


