

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Sodal Mela 2026 Security Arrangements : उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शुमार श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के वार्षिक मेले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है।
पुलिस कमिश्नर सतिंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान करीब 1000 पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर, मेला मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में लगाई जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे प्रभावी बनी रहे।
सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
मेले के दौरान मंदिर परिसर और मेला मार्ग पर सिविल कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इनका मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, जेबकतरों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखना होगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने लिया सुरक्षा तैयारियों का जायजा
सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर परिसर का दौरा किया। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के विशेष निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।
Sodal Mela 2026 Security Arrangements : ट्रैफिक रूट प्लान होगा जारी
मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस जल्द ही विशेष रूट प्लान जारी करेगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को जाम और अन्य परेशानियों से बचाते हुए आसान आवागमन सुनिश्चित करना है।
विशेष पुलिस कंट्रोल रूम और गुप्त CCTV कैमरों से निगरानी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर के सामने विशेष पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए मेला मार्ग और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर गुप्त रूप से CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिन्हें सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इन कैमरों के जरिए पुलिस संदिग्ध गतिविधियों और जेबकतरों पर लगातार नजर रखेगी।
खुद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे पुलिस कमिश्नर
सीपी सतिंद्र सिंह ने कहा कि वह स्वयं मेला मार्ग और मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेंगे। समीक्षा के बाद यदि कहीं कोई कमी पाई गई तो उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Sodal Mela 2026 Security Arrangements : पीसीआर टीमें रहेंगी पूरी तरह सक्रिय
मेले के दौरान पीसीआर दस्तों को विशेष रूप से सक्रिय रखा जाएगा। ये टीमें मेला मार्ग और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त करेंगी तथा संदिग्ध व्यक्तियों और जेबकतरों पर नजर रखेंगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


