
चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Australia Deportation of Indians : विदेश से पंजाबियों के डिपोर्ट होने की खबर ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। ऑस्ट्रेलिया से आज कुल 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है, जिनमें 11 लोग पंजाब से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी। जानकारी के मुताबिक डिपोर्ट किए जा रहे लोगों में एक महिला भी शामिल है। सभी लोग आज रात Delhi पहुंचेंगे।
खुद रिसीव करने जाएंगे CM मान
भगवंत मान ने कहा कि वह खुद Delhi जाकर इन लोगों को रिसीव करेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक मिली सूची में सिर्फ होम स्टेट पंजाब दर्ज है। कुल 15 लोगों में से 2 तेलंगाना, 1 हरियाणा और 1 उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
होगी पूरी जांच
Australia Deportation of Indians : सीएम मान ने कहा कि जब से डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान अमेरिका से डिपोर्टेशन की घटनाएं बढ़ी थीं, तब से पंजाब सरकार पुनर्वास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डिपोर्ट होकर लौट रहे लोगों ने मानसिक और सामाजिक परेशानी झेली है। सरकार उनसे यह जानकारी जुटाएगी कि उनके दस्तावेज कैसे बने, किस एजेंट या नेटवर्क के जरिए उन्हें विदेश भेजा गया और पूरे मामले की जांच की जाएगी। विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की जरूरत पड़ी तो वह भी किया जाएगा। सीएम ने साफ कहा कि सरकार इस पूरे मामले की तह तक जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


