





लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Verka Milk Price Hike : पंजाब में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब राज्य के प्रमुख डेयरी ब्रांड वेरका ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। वेरका की नई दरें 13 नवंबर 2026 की सुबह से लागू हो गई हैं। कंपनी ने दूध की अलग-अलग श्रेणियों के दामों में 1 से 8 रुपये तक की वृद्धि की है। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।
लुधियाना डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वेरका के फुल क्रीम, स्टैंडर्ड और डबल टोंड दूध के पैकेट अब नई कीमतों पर मिलेंगे। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी 12 नवंबर से दूध के दामों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ रही कीमतों से दूध उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है।
Verka Milk Price Hike : पुराने रेट वाले पैकेट पर भी देने होंगे नए दाम
वेरका प्रबंधन के मुताबिक, कंपनी के पास अभी पुरानी पैकेजिंग फिल्म का स्टॉक मौजूद है। इसलिए जब तक यह स्टॉक खत्म नहीं होता, तब तक दूध के पैकेटों पर पुराने दाम ही छपे रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों को खरीदारी के समय भुगतान नई रेट लिस्ट के अनुसार ही करना होगा। ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी और कीमतों को लेकर भ्रम से बचाने के लिए सभी डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों को दुकानों पर नई रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अब वेरका दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतें चुकानी होंगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


