





पंजाब डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- AAP Punjab Leaders Resign : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर टिकटों को लेकर नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है। राजासांसी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ राजासांसी के संगठन इंचार्ज राजबीर सिंह छीना और एससी विंग के कोऑर्डिनेटर गुरदेव सिंह जोबन झंझोटी ने भी पार्टी छोड़ दी है।
डॉ. सोनिया मान को टिकट देने पर उठे सवाल
तीनों नेताओं की नाराजगी की मुख्य वजह राजासांसी विधानसभा सीट से डॉ. सोनिया मान को उम्मीदवार घोषित करने का फैसला बताया जा रहा है। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने पार्टी हाईकमान से टिकट के फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है। उनका मानना है कि पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।
AAP Punjab Leaders Resign : उम्मीदवार नहीं बदला तो और इस्तीफों की चेतावनी
सुखदीप सिंह छीना ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता मौजूदा फैसलों से खुश नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उम्मीदवार नहीं बदला गया तो आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी को और नेताओं के इस्तीफों का सामना करना पड़ सकता है।
चमकौर साहिब में भी टिकट को लेकर नाराजगी
वहीं, चमकौर साहिब विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी की नाराजगी भी राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है। लगातार सामने आ रही नाराजगी से साफ है कि पंजाब में टिकटों का बंटवारा आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती बनता जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के भीतर बढ़ती असंतुष्टि का चुनावी समीकरणों पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाला समय बताएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


