

पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट) Weather update News : पंजाब में मॉनसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है और सुबह से तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते राज्य के लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
Weather update News : मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 21 और 22 अगस्त को अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, बरनाला, मानसा, बठिंडा समेत अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 23 अगस्त को मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है और विशेष रूप से पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस. नगर, पटियाला, संगरूर, बरनाला और मालवा क्षेत्र में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है।
बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और बारिश के दौरान सतर्क रहें। जलभराव और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए उचित सावधानी बरतना आवश्यक है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


