





नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Rahul Gandhi Challenges PM Modi : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनका फोन टैप कराया जा रहा है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर आयोजित ‘आस्क मी’ सेशन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने सार्वजनिक बहस (वन-ऑन-वन डिबेट) की खुली चुनौती भी दी। राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री उनके साथ सीधी बहस के लिए बैठते हैं, तो इसके बाद वह अपने पद पर नहीं रह पाएंगे।
‘मेरे फोन में सभी आरोपों के सबूत’
इंस्टाग्राम सेशन के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनके सभी दावों और आरोपों के पुख्ता सबूत उनके मोबाइल फोन में मौजूद हैं और उनका फोन प्रधानमंत्री द्वारा टैप कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमने-सामने की बहस से यह स्पष्ट हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है और कौन कब से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। राहुल गांधी ने कहा कि वह पारंपरिक भाषणों वाली बहस नहीं, बल्कि सीधी बातचीत चाहते हैं। इसमें प्रधानमंत्री एक तरफ और वह दूसरी तरफ बैठकर एक-दूसरे से सीधे सवाल-जवाब करें। बहस की निष्पक्षता को लेकर उन्होंने कहा कि अगर उद्योगपति गौतम अडानी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को भी इसका जज बनाया जाता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।
Rahul Gandhi Challenges PM Modi : लोकसभा में माइक बंद करने का लगाया आरोप
सेशन के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि जब बीजेपी संसद में बहस के लिए तैयार है, तो वह सार्वजनिक मंच पर बहस की मांग क्यों कर रहे हैं? इस पर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता और उनका माइक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों, वोट चोरी, एसआईआर, चीन सीमा विवाद, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे मुद्दों पर उन्हें संसद में अपनी बात रखने से रोका गया।
बीजेपी ने किया पलटवार, निर्मला सीतारमण ने कही यह बात
राहुल गांधी की चुनौती पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया है। बीजेपी की ओर से उन पर संसद की कार्यवाही और गंभीर बहस से बचने का आरोप लगाया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में बहस के लिए संसद सबसे बड़ा और पहले से उपलब्ध मंच है। उन्होंने राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप गंभीरता और जिम्मेदारी दिखाने की बात कही। इस तरह राहुल गांधी की सार्वजनिक बहस की चुनौती के बाद केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


