





चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Amritpal Singh Interim Bail : खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। इसके तहत अमृतपाल सिंह शनिवार को अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे। उनकी दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था। फिलहाल अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
चाचा और रिश्तेदार के लिए भी मांगी गई थी पैरोल
अमृतपाल सिंह के परिवार ने उनके साथ चाचा हरजीत सिंह और रिश्तेदार सुखमनजीत सिंह को भी पैरोल देने की मांग की थी। ये दोनों भी डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। परिवार की ओर से अदालत में याचिका दाखिल कर तीनों को धार्मिक रस्मों और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 10 से 12 दिनों की पैरोल देने का अनुरोध किया गया था। परिजनों की इच्छा थी कि अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में उनकी दादी का अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक रस्में पूरी की जाएं। इसी कारण परिवार ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी रोक रखी थी।
Amritpal Singh Interim Bail : 11 नवंबर को नहीं हो सकी थी सुनवाई
इस मामले में 11 नवंबर को संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद वीरवार को अदालत में याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। अब अदालत ने अमृतपाल सिंह को एक दिन की अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया है, जिससे वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


