





एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Weekly Horoscope 1 Nov to 7 Nov 2026 : नवंबर महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 नवंबर 2026 तक रहने वाला है। ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से यह सप्ताह बेहद खास रहेगा। इस दौरान दिवाली से जुड़े कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। 5 नवंबर को रमा एकादशी, 6 नवंबर को धनतेरस, 7 नवंबर को काली चौदस और 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। त्योहारों के इस माहौल में ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो गुरु सिंह राशि में, सूर्य तुला राशि में और मंगल कर्क राशि में रहेंगे। बुध और शनि वक्री अवस्था में संचरण करेंगे। वहीं, 6 नवंबर को शुक्र के कन्या राशि में वक्री प्रवेश को सप्ताह का महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव माना जा रहा है। ग्रहों की इन स्थितियों के चलते यह सप्ताह धार्मिक गतिविधियों, खरीदारी, आर्थिक योजनाओं और पारिवारिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। आइए जानते हैं, 1 से 7 नवंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और सभी 12 राशियों के लिए खास उपाय।
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न होकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि, इस नई जिम्मेदारी के साथ काम का दबाव और चुनौतियां भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य और समझदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह आर्थिक मामलों और पूंजी निवेश में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो साझेदार के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। किसी भी विवाद या समस्या को बातचीत और सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। भूमि या भवन की खरीद-बिक्री का सपना पूरा होने की संभावना बनेगी। हालांकि, विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। माता-पिता का सामान्य सहयोग मिलेगा। किसी भी परिस्थिति में बड़ों का अनादर न करें और अपने व्यवहार में सकारात्मकता बनाए रखें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी करने से बचें तथा अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आपको अपने प्रत्येक कार्य को सोच-समझकर करना होगा, क्योंकि छोटी-सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। करियर हो या कारोबार, नियमों की अनदेखी करने से बचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर लेने की गलती न करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको अपने काम समय पर और सही तरीके से पूरे करने की चुनौती भी रहेगी। लापरवाही के कारण वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मित्रों और परिचितों का अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है।
सप्ताह के मध्य में अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने की आशंका है। संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर चिंता बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में मुलाकात और बातचीत के अवसर कम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और सफलता देने वाला साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने की संभावना है। आप अपनी बुद्धि, चतुराई और कार्यकुशलता के बल पर अपनी प्रतिभा साबित करने में सफल रहेंगे। सत्ता और सरकार से जुड़े लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। मुकदमे और शत्रुओं से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पुराने कर्ज चुकाने की स्थिति भी बन सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी रुचि कला, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और उनकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी के बीच आपसी विश्वास और स्नेह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer Zodiac
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुखद और लाभदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष लाभ देने वाला साबित हो सकता है। बाजार में तेजी का लाभ उठाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सरकार या प्रशासन से जुड़े अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सहकर्मी आपके काम में मददगार साबित होंगे। इससे आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।
सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। यह यात्रा सुखद रहने के साथ नए संपर्क बनाने में भी मददगार साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। त्योहारों के चलते परिवार में उत्साह और खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा और मुलाकात के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की किसी विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन रसोई में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और श्रीकृष्ण स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख, शांति और खुशियां लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य पूरे होते नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आप किसी लाभदायक योजना में धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि के योग बनेंगे।
सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी लंबे समय से प्रतीक्षित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान या विभाग में बदलाव लाभदायक साबित हो सकता है। यदि आप लंबे समय से कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह उसकी शुरुआत संभव है। अपनी बुद्धि और कौशल के दम पर आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। उच्च शिक्षा की दिशा में किए गए प्रयास भी सफल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि और श्रद्धा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर का सकारात्मक सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य की पूजा करें और सूर्याष्टकम् का पाठ करें।
Weekly Horoscope 1 Nov to 7 Nov 2026
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रह सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य और संबंधों से जुड़ी परेशानियां आपकी चिंता बढ़ा सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने महत्वपूर्ण कार्य किसी दूसरे व्यक्ति के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। ऐसा करने से बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा के दौरान कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में खर्चों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। इस सप्ताह किसी नए निवेश में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध राहत लेकर आ सकता है। इस दौरान पहले से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने से मन शांत होगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं में बहकर कोई गलत फैसला न लें। यदि आप बुद्धि और विवेक से काम लेंगे तो कई परेशानियों से बच सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने का अवसर मिलेगा।
उपाय: भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनमें से कुछ बदलाव आपके लिए अनुकूल रहेंगे, जबकि कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों का अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ पारिवारिक समस्याएं भी आपकी चिंता बढ़ा सकती हैं।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ा कारोबारी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। नया कारोबार शुरू करने या किसी नई योजना में पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल नहीं माना जा रहा है। शेयर बाजार, सट्टा, लॉटरी और जुए जैसी गतिविधियों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। सप्ताह का उत्तरार्ध कुछ राहत देने वाला रहेगा। इस दौरान मित्रों और भाई-बहनों का सहयोग आपकी समस्याओं को सुलझाने में मदद कर सकता है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें और किसी भी बात को लेकर अनावश्यक विवाद न बढ़ाएं।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत से ही घरेलू और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के कारण मानसिक तनाव बना रह सकता है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे समय में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपकी कही हुई बात से रिश्ते बन भी सकते हैं और बिगड़ भी सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में सामान्य लाभ मिलेगा, लेकिन उत्तरार्ध में कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा। अपनी योजनाओं और महत्वपूर्ण कामों की जानकारी दूसरों को समय से पहले देने से बचें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का अधिकतर समय मौज-मस्ती में बीत सकता है। हालांकि, आपको आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और उनका सम्मान करने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको जीवन में आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे, जो आपके करियर और कारोबार में लाभदायक साबित हो सकते हैं। कामकाज में मनचाही प्रगति और सफलता मिलने के संकेत हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और सफल रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की विशेष कृपा भी प्राप्त हो सकती है। आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में खूब लगेगा। यदि आप लंबे समय से जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। बाजार में आई तेजी का पूरा फायदा उठा सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। लव पार्टनर और जीवनसाथी दोनों आपकी भावनाओं को समझेंगे और उनका सम्मान करेंगे। संतान पक्ष से सहयोग और खुशी मिल सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करें। गुरुवार को पीले फल और चने की दाल का दान करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने कार्यों में लापरवाही करने और नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचना होगा। ऐसा न करने पर आर्थिक नुकसान के साथ मान-सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अपने सोचे हुए कार्य पूरे करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आजीविका से जुड़े मामलों में संघर्ष के बाद ही लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक गतिविधियों और पूजा-पाठ में लग सकता है। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए परिवार के सदस्यों और स्वजनों की भावनाओं का सम्मान करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी और जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा होने की आशंका है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचें और पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें। आपसी समझदारी से रिश्तों में आई दूरी को कम किया जा सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करें और श्री संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का अपेक्षाकृत कम साथ मिल सकता है। ऐसे में अपने कार्यों को समय पर पूरा करने और मनचाहा लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम पाने के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पूंजी निवेश और आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। इस सप्ताह किसी दूसरे व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद या तनाव होने की आशंका है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अड़चन आ सकती है। शुरुआत में कामकाज से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में शुभचिंतकों और करीबी लोगों की मदद से राहत मिल सकती है।
कठिन समय में पिता का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अपने समय का सही उपयोग करना चाहिए और पढ़ाई से ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। प्रेम संबंधों को लेकर मन में असमंजस बना रह सकता है। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अपनी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें और रुद्राक्ष की माला से ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र का जाप करें।
Weekly Horoscope 1 Nov to 7 Nov 2026
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में अचानक छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। किसी कारणवश उनसे दूरी होने पर भी मन थोड़ा परेशान रह सकता है। इस सप्ताह आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके चलते कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक विरोधियों की चाल उन्हीं पर भारी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने फैसले बहुत सोच-समझकर लेने होंगे। बाजार में फंसे हुए धन को वापस पाने के लिए बातचीत में विनम्रता बनाए रखें।
पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को साझेदारों से लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि किसी मुद्दे पर तनाव भी बना रह सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने काम पूरे करने के लिए कर्मचारियों और श्रमिकों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों का मन अचानक पढ़ाई से हट सकता है और एकाग्रता में कमी आ सकती है। प्रेम संबंधों में पार्टनर के बदले हुए व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। ऐसे में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय बातचीत से स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें और मधुराष्टकम् का पाठ करें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


