





चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- AAP Punjab Candidate List 2027 : 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक बार फिर संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस घोषणा के साथ AAP आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली पहली प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ही संकेत दिया था कि पार्टी 31 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी करेगी। घोषित सूची में उनका नाम भी शामिल है।
AAP की पहली सूची में इन प्रमुख नेताओं को मिला टिकट
AAP की ओर से जारी सूची के अनुसार, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा और संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा कुलदीप सिंह धालीवाल को अजनाला, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को अमृतसर साउथ, अमन शेर सिंह (शेरी कलसी) को बटाला और बलकार सिंह को करतारपुर से टिकट दिया गया है।
पंजाब चुनाव 2027: AAP के 40 उम्मीदवारों की पूरी सूची
| नंबर | विधानसभा सीट | उम्मीदवार |
|---|---|---|
| 1 | बटाला | अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) |
| 2 | अजनाला | कुलदीप सिंह धालीवाल |
| 3 | अमृतसर साउथ | डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर |
| 4 | तरनतारन | हरमीत सिंह संधू |
| 5 | खेमकरण | सरवन सिंह धुन |
| 6 | नकोदर | इंदरजीत कौर मान |
| 7 | करतारपुर | बलकार सिंह |
| 8 | दसूहा | करमबीर सिंह घुम्मन |
| 9 | उर्मर | जसवीर सिंह राजा गिल |
| 10 | होशियारपुर | ब्रह्म शंकर शर्मा (जिम्पा) |
| 11 | चब्बेवाल | इशांक कुमार चब्बेवाल |
| 12 | गढ़शंकर | जय कृष्ण सिंह रौड़ी |
| 13 | बलाचौर | संतोष कटारिया |
| 14 | रूपनगर | दिनेश चड्ढा |
| 15 | एसएएस नगर | कुलवंत सिंह |
| 16 | फतेहगढ़ साहिब | लखबीर सिंह राय |
| 17 | अमलोह | गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग |
| 18 | समराला | जगतार सिंह दयालपुरा |
| 19 | लुधियाना ईस्ट | दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला) |
| 20 | आत्म नगर | कुलवंत सिंह सिद्धू |
| 21 | लुधियाना सेंट्रल | अशोक पराशर (पप्पी) |
| 22 | लुधियाना वेस्ट | संजीव अरोड़ा |
| 23 | लुधियाना नॉर्थ | चौधरी मदन लाल बग्गा |
| 24 | पायल | मनविंदर सिंह ग्यासपुरा |
| 25 | निहाल सिंह वाला | मनजीत सिंह बिलासपुर |
| 26 | बाघा पुराना | अमृतपाल सिंह सुखानंद |
| 27 | मोगा | डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा |
| 28 | धर्मकोट | देविंदर जीत सिंह लाडी ढोस |
| 29 | जलालाबाद | जगदीप कंबोज गोल्डी |
| 30 | फाजिल्का | नरिंदरपाल सिंह सवना |
| 31 | मुक्तसर | जगदीप सिंह काका बराड़ |
| 32 | कोटकपूरा | कुलतार सिंह संधवां |
| 33 | जैतो | अमोलक सिंह |
| 34 | तलवंडी साबो | बलजिंदर कौर |
| 35 | सरदूलगढ़ | गुरप्रीत सिंह बनावाली |
| 36 | भदौड़ | लाभ सिंह उगोके |
| 37 | महल कलां | कुलवंत सिंह पंडोरी |
| 38 | अमरगढ़ | जसवंत सिंह गज्जन माजरा |
| 39 | धूरी | भगवंत मान |
| 40 | पटियाला | अजीतपाल सिंह कोहली |
उम्मीदवारों के नाम पार्टी की घोषित सूची के आधार पर दिए गए हैं।
AAP Punjab Candidate List 2027 : 77 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी
पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं। AAP ने पहली सूची में 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। यानी अभी 77 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में AAP के अलावा कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, बहुजन समाज पार्टी और अन्य राजनीतिक दल भी मैदान में होंगे। ऐसे में आने वाले महीनों में उम्मीदवारों की घोषणाओं और चुनावी गतिविधियों पर सबकी नजर रहेगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


