





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Saada Pind Jalandhar Asian Hockey Champions Trophy : जालंधर में चल रही एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के बीच सुरजीत हॉकी स्टेडियम में बना ‘साडा पिंड’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंजाब की ग्रामीण संस्कृति और पुरानी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बर्ल्टन पार्क स्थित स्टेडियम में इस खास सांस्कृतिक स्थल को तैयार किया है। यहां आने वाले दर्शकों को पुराने पंजाबी गांव की जीवनशैली की झलक देखने को मिल रही है। पारंपरिक घरेलू सामान से लेकर गांव की कला और विरासत से जुड़ी चीजों को बेहद खास अंदाज में प्रदर्शित किया गया है।


चारपाई से लेकर पुराने कुएं तक, दिख रही गांव की झलक
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ADC) अमनिंदर कौर बराड़ ने शुक्रवार को ‘साडा पिंड’ का दौरा किया और वहां पहुंचे लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह स्थल पंजाब की पारंपरिक ग्रामीण जीवनशैली को खूबसूरती से प्रस्तुत कर रहा है। ‘साडा पिंड’ में हाथ से बुनी देसी मंजियां, पारंपरिक कढ़ाई, गेहूं भंडारण के पुराने ढांचे, विरासती कुआं, रंग-बिरंगी दीवारों पर बनी कलाकृतियां और हॉकी की उपलब्धियों को दर्शाती खास दीवार बनाई गई है।

Saada Pind Jalandhar Asian Hockey Champions Trophy : युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने की पहल
ADC अमनिंदर कौर बराड़ ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर शहरी युवाओं को पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि हर दिन सैकड़ों लोग, जिनमें स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हैं, ‘साडा पिंड’ देखने पहुंच रहे हैं।


हॉकी और पंजाबी संस्कृति का अनोखा संगम
ADC ने कहा कि हॉकी का पंजाब की संस्कृति और जीवनशैली से गहरा रिश्ता रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के दौरान पारंपरिक पंजाबी गांव की झलक पेश करना इस चैंपियनशिप को एक अलग पहचान दे रहा है। उन्होंने हॉकी प्रेमियों और शहरवासियों से अपील की कि वे ‘साडा पिंड’ जरूर जाएं और पंजाब की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को करीब से महसूस करें।

खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


