





गुजरात (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Kisan Yojana : देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इस किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सीधे ट्रांसफर की गई है। प्रत्येक पात्र किसान परिवार को 2,000 रुपये मिले हैं।
साल में मिलते हैं 6,000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में चार महीने के अंतराल पर सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी और अन्य जरूरी खर्चों के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है।
खाते में 2,000 रुपये आए या नहीं, ऐसे करें चेक
अगर आप भी PM-KISAN योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 24वीं किस्त पहुंची है या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
-
यहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
PM Kisan Yojana : किस्त नहीं आई तो क्या करें?
अगर आपके बैंक खाते में 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं, तो सबसे पहले PM-KISAN पोर्टल पर भुगतान की स्थिति जांचें। किस्त रुकने के कुछ संभावित कारण ये हो सकते हैं:
-
ई-केवाईसी पूरी नहीं होना।
-
आधार और बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी।
-
जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित होना।
-
लाभार्थी की पात्रता से जुड़ी जानकारी में कमी।
सरकार ने योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की है। किसान PM-KISAN पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या संबंधित बैंक से भी सहायता ली जा सकती है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


