





चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Police Uniform Change : पंजाब में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही पुलिस कर्मचारियों की यूनिफॉर्म को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) कार्यालय ने राज्य के सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए विंटर यूनिफॉर्म लागू करने की तारीख तय कर दी है। नए आदेशों के मुताबिक, 16 नवंबर 2026 से सभी रैंक के पुलिस कर्मचारियों को सर्दियों की निर्धारित वर्दी पहननी होगी।
15 नवंबर तक मिलेगी अपनी पसंद से विंटर यूनिफॉर्म पहनने की छूट
DGP कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 15 नवंबर तक शाम और रात की ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी अपनी इच्छा के अनुसार विंटर यूनिफॉर्म पहन सकते हैं। हालांकि, 16 नवंबर से यह व्यवस्था बदल जाएगी और सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए विंटर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा।
Punjab Police Uniform Change : सभी पुलिस कार्यालयों को आदेशों का पालन करने के निर्देश
ये आदेश पुलिस मुख्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव (Estt.-2) ब्रांच की ओर से जारी किए गए हैं। DGP कार्यालय ने पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों और पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि नए आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस फैसले के बाद 16 नवंबर से पंजाब पुलिस के सभी रैंक के कर्मचारियों की वर्दी में मौसमी बदलाव लागू हो जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


