
ऑटो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Nissan new SUV India : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों Nissan की एक नई प्रीमियम SUV को लेकर जबरदस्त चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Nissan Terrano कॉन्सेप्ट पर आधारित एक दमदार और मस्कुलर SUV भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो SUV सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।
पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी
निसान भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आक्रामक रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी जल्द ही ‘टेक्टॉन’ SUV और उसका थ्री-रो वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा Nissan Magnite जैसे मौजूदा मॉडल के साथ कंपनी का पोर्टफोलियो तेजी से बढ़ेगा।
हालांकि, कंपनी के कई मॉडल Renault के प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, लेकिन अब निसान एक पूरी तरह नया और प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बना रही है।
Fortuner और Gloster को चुनौती
अगर यह नई SUV भारत में लॉन्च होती है, तो इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी पॉपुलर SUVs से होगा। खास बात यह है कि यह मॉडल प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है, जिससे बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
Nissan new SUV India : डोंगफेंग के साथ मिलकर तैयारी
निसान इस प्रोजेक्ट पर अपने चीनी पार्टनर Dongfeng Motor Corporation के साथ काम कर रही है। दोनों कंपनियों का जॉइंट वेंचर चीन में तेजी से गाड़ियों के डेवलपमेंट के लिए जाना जाता है और कम समय में हाई-टेक फीचर्स वाली कार तैयार करने में सक्षम है।
भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी
नई SUV की सफलता के लिए भारत में इसका उत्पादन अहम होगा। निसान के पास चेन्नई प्लांट में उत्पादन का अधिकार मौजूद है, जहां सालाना लाखों यूनिट्स का निर्माण किया जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस प्रीमियम SUV का प्रोडक्शन भारत में ही किया जा सकता है।
SUV सेगमेंट में बड़ा बदलाव संभव
अगर यह कॉन्सेप्ट मॉडल लॉन्च होता है, तो यह भारतीय SUV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा पैदा कर सकता है। बेहतर डिजाइन, एडवांस फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ यह कार ग्राहकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


