

टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- TRAI MyCall App : देशभर में कॉल ड्रॉप और खराब कॉल क्वालिटी की बढ़ती शिकायतों के बीच टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने नया MyCall App लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए मोबाइल उपभोक्ता हर कॉल के बाद उसकी गुणवत्ता (Call Quality) को रेटिंग दे सकेंगे। ट्राई का कहना है कि यूजर्स से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर टेलीकॉम कंपनियों की सेवाओं में सुधार किया जाएगा।
यूजर्स की रेटिंग से होगी नेटवर्क की निगरानी
TRAI ने अपने आधिकारिक पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि TRAI MyCall App का उद्देश्य हर उपभोक्ता के कॉलिंग अनुभव को रिकॉर्ड करना और उसके आधार पर नेटवर्क सेवाओं को बेहतर बनाना है। ऐप के माध्यम से कॉल क्वालिटी का वास्तविक डेटा एकत्र किया जाएगा, जिससे कॉल ड्रॉप और कमजोर नेटवर्क जैसी समस्याओं का विश्लेषण किया जा सके।
TRAI MyCall App : फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध
TRAI MyCall ऐप अभी केवल Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। फिलहाल यह ऐप iPhone (iOS) यूजर्स के लिए लॉन्च नहीं किया गया है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद यह फोन की कुछ बेसिक जानकारियों का एक्सेस लेकर कॉल क्वालिटी से जुड़ा फीडबैक एकत्र करता है।
कॉल ड्रॉप क्यों होती है?
कॉल ड्रॉप वह स्थिति होती है जब बिना कॉल काटे ही बातचीत अचानक डिस्कनेक्ट हो जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कमजोर नेटवर्क सिग्नल, मोबाइल टावर पर अधिक लोड, नेटवर्क बदलना या तकनीकी खराबी। हालांकि अधिकांश मोबाइल प्लान में अब अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, लेकिन बार-बार कॉल ड्रॉप होने से बातचीत बाधित होती है और उपयोगकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। TRAI का मानना है कि MyCall App से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर भविष्य में टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


