
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Rashifal 6 May 2026 : सूर्योदय के साथ 6 मई का दिन नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नए अवसर लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कर्म, धैर्य और भावनात्मक संतुलन पर जोर दे रही है. कुछ राशियों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जबकि कुछ को समझदारी और संयम से आगे बढ़ना होगा. आइए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल:
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा और नए अवसर भी प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के योग हैं. परिवार में खुशखबरी मिल सकती है, खासकर संतान से जुड़ी. हालांकि प्रेम जीवन में छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें.
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा. काम के कारण भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब संभाल लेंगे. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च से बचें. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा. अधूरे काम पूरे होने से राहत मिलेगी.
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज भाग्य आपका साथ देगा. आर्थिक लाभ के योग हैं और लेन-देन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. हालांकि विरोधियों से सावधान रहें. प्रेम और वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा.
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सुखद और संतोषजनक रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. हालांकि बातचीत में संयम रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा.
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन लाभ और सफलता से भरा रहेगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा और नई शुरुआत के अवसर बनेंगे. छात्रों को सफलता मिल सकती है. हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें.
Rashifal 6 May 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कामों में बाधा आने से तनाव हो सकता है. पिता की सेहत का ध्यान रखें. किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें. धैर्य और संयम से स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी.
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.न रखें. जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे.
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन अनुकूल रहेगा. परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि व्यापार में सावधानी रखें, क्योंकि आर्थिक नुकसान की संभावना है. खानपान का ध्यान रखें.
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन करियर के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग हैं. विरोधियों से सतर्क रहें. परिवार में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी.
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज सफलता और खुशियों का दिन है. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी. दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा. आर्थिक रूप से भी लाभ होगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है.
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें. प्रेम जीवन में नयापन लाने की कोशिश करें.
Rashifal 6 May 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिश्रित रहेगा. धन लाभ होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं. नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. शत्रुओं से सतर्क रहें और कानूनी मामलों में सावधानी रखें.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


