

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Bandh Protest Over Barnala Lathi Charge : बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में अमृतसर के भंडारी पुल पर चल रहा धरना अब राज्यव्यापी आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। वाल्मीकि समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पंजाब सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 7 अगस्त तक सफाई कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों की मांगें पूरी नहीं की गईं, तो पूरे पंजाब में पंजाब बंद का आह्वान किया जाएगा।
धरने को संबोधित करते हुए संत मलकीत नाथ ने कहा कि प्रस्तावित पंजाब बंद के दौरान हाईवे, रेल यातायात, बस सेवाएं और अन्य सार्वजनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल सफाई कर्मचारियों का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई है।
उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से अपनी मांगों का ज्ञापन पंजाब सरकार को सौंप दिया गया है और विधानसभा सत्र के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी भी बातचीत के जरिए समाधान निकालने का अवसर है, लेकिन यदि कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो 7 अगस्त को राज्यभर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Punjab Bandh Protest Over Barnala Lathi Charge : संत मलकीत नाथ ने भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों की बिगड़ती सेहत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई प्रदर्शनकारियों की हालत गंभीर होती जा रही है और यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि धरना स्थल पर कूड़े के ढेर लगाने का फैसला भी प्रदर्शनकारियों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति और लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए लिया गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक धरना स्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने सरकार से बातचीत कर मांगों के समाधान का भरोसा दिया है।
संत मलकीत नाथ ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत अभी जारी है और अगले एक-दो दिनों में स्थिति स्पष्ट हो सकती है। यदि सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वाल्मीकि समाज और अन्य संगठनों ने पंजाब के लोगों से 7 अगस्त के प्रस्तावित बंद में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई सामाजिक न्याय और अधिकारों की है तथा मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


