

छिंदवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट)- Students Complaint Against Teachers : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विकासखंड स्थित बिछबेहरी गांव के सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रों ने अपने ही शिक्षक और शिक्षिका पर पढ़ाई की अनदेखी करने और स्कूल में अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए। बच्चों की शिकायत पहले ग्राम सभा तक पहुंची और बाद में मामला कलेक्टर की जनसुनवाई में उठाया गया।
‘हमें पढ़ाया नहीं जाता, जल्दी छुट्टी कर दी जाती है’
छात्रों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका नियमित रूप से आते तो हैं, लेकिन पढ़ाने के बजाय अधिकतर समय मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं। बच्चों का कहना है कि उन्हें समय से पहले छुट्टी दे दी जाती थी और दोनों शिक्षक एक कमरे में बंद होकर रहते थे।
ग्राम सभा में बच्चों ने दोहराए आरोप
मामले की शिकायत मिलने के बाद गांव के सरपंच ने ग्राम सभा में दोनों शिक्षकों को बुलाया। वहां बच्चों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने फिर वही आरोप दोहराए। अभिभावकों ने चिंता जताई कि इस तरह का माहौल बच्चों की पढ़ाई और मानसिक विकास पर गलत प्रभाव डाल सकता है।
कलेक्टर तक पहुंची शिकायत, कार्रवाई शुरू
ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद अभिभावक बच्चों के साथ कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
Students Complaint Against Teachers : दोनों शिक्षकों को हटाया गया, FIR के आदेश
जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई के तहत दोनों शिक्षकों को स्कूल से हटा दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
शिक्षकों ने आरोपों को बताया साजिश
वहीं आरोपों के घेरे में आए शिक्षक और शिक्षिका ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। शिक्षिका का दावा है कि किसी अन्य उम्मीदवार को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से यह पूरा विवाद खड़ा किया गया है।
View this post on Instagram
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


