

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) NCERT launched Operation Sandhur module : एनसीईआरटी ने स्कूली पाठ्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ’ पर आधारित विशेष मॉड्यूल लॉन्च किया है। यह मॉड्यूल कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय सुरक्षा, साहस और बलिदान की कहानियों से परिचित कराना है। एनसीईआरटी की यह पहल शिक्षा सामग्री को समसामयिक बनाने और छात्रों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
NCERT launched Operation Sandhur module : एनसीईआरटी ने कक्षा 3 से 12 तक के बच्चों के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक विशेष मॉड्यूल लॉन्च किया है। इस विशेष मॉड्यूल में बताया गया है कि पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया था।
यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं है, बल्कि शांति की रक्षा और शहीदों के सम्मान का संकल्प है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम शहीदों की विधवाओं को श्रद्धांजलि स्वरूप चुना गया था। मॉड्यूल में इसे एकता, करुणा और सम्मान के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


