





चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- CBSE Syllabus Change : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड के नए फैसले के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब ‘इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी’, ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग’ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े प्रस्तावित मॉड्यूल नहीं पढ़ने होंगे। वहीं, यही बैच जब 2027-28 में 10वीं कक्षा में पहुंचेगा, तो उसके पाठ्यक्रम में एनवायरनमेंटल एजुकेशन भी शामिल नहीं होगी। इस बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों पर अतिरिक्त पाठ्यक्रम का बोझ कम करना और उन्हें मुख्य विषयों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने का अवसर देना है।
9वीं के सिलेबस से हटाए गए तीन प्रस्तावित मॉड्यूल
CBSE की नई व्यवस्था के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI से जुड़े प्रस्तावित मॉड्यूल नहीं पढ़ाए जाएंगे। इन विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना थी, लेकिन अब संबंधित बैच के लिए इन्हें लागू नहीं किया जाएगा। हालांकि, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के मौजूदा पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी यह फैसला मुख्य रूप से नए शैक्षणिक सत्र में 9वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए है।
CBSE Syllabus Change : कौशल विषयों में नहीं होगी बोर्ड परीक्षा, स्कूल देगा प्रमाण पत्र
CBSE ने कौशल विकास से जुड़े विषयों के मूल्यांकन को लेकर भी व्यवस्था स्पष्ट की है। विद्यार्थियों को कौशल विषयों के लिए अलग से बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। स्कूल स्तर पर होने वाले अतिरिक्त मूल्यांकन में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं, 22 कौशल विषयों में से किसी एक का चयन करने वाले विद्यार्थियों के अंक और ग्रेड बोर्ड की ओर से जारी अंकपत्र में दर्ज किए जाएंगे। बोर्ड के इस फैसले का यह मतलब नहीं है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई पूरी तरह बंद हो जाएगी। AI और डेटा साइंस जैसे विषय कौशल आधारित व्यावसायिक शिक्षा के विकल्पों में उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इनका चयन कर तकनीकी कौशल विकसित कर सकेंगे।
10वीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषय होंगे अनिवार्य
नई व्यवस्था के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य रहेंगे। इनमें दो भाषाएं, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा जैसे पाठ्यक्रम क्षेत्रों का अध्ययन भी करना होगा। व्यावसायिक शिक्षा के तहत 22 कौशल विषयों में से अपनी पसंद का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। वहीं, तीसरी भाषा, कला शिक्षा और शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। इस बदलाव से विद्यार्थियों को पढ़ाई की नई व्यवस्था के अनुसार अपने विषयों पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने के विकल्प भी बने रहेंगे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


