

हरियाणा (वीकैंड रिपोर्ट) Road accident on Kundli-Manesar : बहादुरगढ़ के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। हादसे में मृतकों में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं, जबकि घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और आपातकालीन टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
Road accident on Kundli-Manesar : जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अमन नगर से प्रवासी मजदूर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ा कमला गाँव में फसल काटने जा रहे थे। ये मजदूर एक पिकअप गाड़ी में सवार थे, जिसमें करीब 37 लोग बैठे थे। के.एम.पी. एक्सप्रेसवे पर बादली के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे कई मजदूर सड़क पर बिखर गए।
हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से 8 का बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है, जबकि बाकी 24 घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीजीआईएमएस, रोहतक रेफर कर दिया गया है।
Road accident on Kundli-Manesar : हादसे की सूचना मिलते ही बादली थाना पुलिस और केएमपी एक्सप्रेसवे की यूपीडा टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना का कारण बनने का मामला दर्ज कर लिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


