





एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Weekly Horoscope 22 Nov to 28 Nov 2026 : नवंबर का चौथा सप्ताह यानी 22 से 28 नवंबर 2026 तक का समय ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलावों का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सूर्य वृश्चिक राशि में और मंगल व गुरु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, बुध तुला राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे, जबकि शनि पूरे सप्ताह मीन राशि में वक्री रहेंगे।
शुक्र 22 नवंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर चुके होंगे। ऐसे में पूरे सप्ताह शुक्र अपनी स्वराशि तुला में रहेंगे। इसके अलावा केतु सिंह और राहु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। इसी सप्ताह 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। ग्रहों की इन स्थितियों के चलते कुछ राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को धन, रिश्तों और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं, 22 से 28 नवंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार से जुड़ी अड़चनों के साथ कुछ घरेलू समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन से जुड़े मामलों में कोई भी निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। भावनाओं में बहकर या जल्दबाजी में कोई काम न करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और अपने सामान का भी विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत और संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें तथा लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने व्यवहार का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तुलना में थोड़ा कठिन रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। स्थानांतरण के भी योग बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों का मन अपने कामकाज से कुछ हट सकता है।
सप्ताह के दूसरे भाग में धन का लेनदेन और निवेश करते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाए रखने के लिए पार्टनर पर अपनी विचारधारा या फैसले थोपने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें और सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अत्यधिक सावधानी और सूझबूझ के साथ अपने कार्य करने होंगे। आपको हर समय यह बात याद रखनी होगी कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। इस सप्ताह गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि वे आपके बनते हुए काम बिगाड़ने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आय में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके साथ ही खर्च भी बढ़ने की आशंका है। सप्ताह के मध्य में किसी विशेष काम के लिए अचानक बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इसके चलते आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने सभी कागजी काम और हिसाब-किताब व्यवस्थित रखें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर या कारोबार के सिलसिले में छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान आपको अभिमान और अपमान, दोनों ही स्थितियों से बचकर रहना होगा। अपने से छोटों की भावनाओं की कद्र करें और बड़ों की सलाह का सम्मान करें। ऐसा न करने पर बेवजह तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में दिखावा करने से बचें और रिश्तों में सच्चाई बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और श्रद्धापूर्वक लिंगाष्टकम् का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के जीवन में बीते सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी शुभता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इसके चलते आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। किसी विशेष कार्य में मनचाहा परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर और कारोबार में भी मनचाही तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के परिश्रम और प्रयासों की कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं और आपकी कार्यक्षेत्र में छवि बेहतर होगी। सप्ताह के मध्य में घर में धार्मिक और मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय होने के योग भी बन रहे हैं।
इस सप्ताह आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा और कारोबार का मनचाहे तरीके से विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लंबे समय से प्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास भी सफल होंगे। सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों के पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। शत्रुओं और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer Zodiac
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों पर इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह मेहरबान नजर आएगी। घर और बाहर, दोनों जगह आपको लोगों से सुख, सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर में धार्मिक और मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। पूरे सप्ताह नौकरी और कारोबार में सफलता तथा लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आपके परिश्रम और प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के निर्धारित लक्ष्य समय से पहले पूरे हो सकते हैं और अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेगा। यदि आप विदेश से जुड़े कार्य या कारोबार करते हैं तो इस सप्ताह विशेष सफलता और लाभ मिलने की संभावना है।
सप्ताह के अंत तक विदेश अथवा लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यह यात्रा सुखद रहने के साथ नए संपर्क बनाने में भी मददगार साबित होगी। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने का प्रयास कर रहे थे तो इस सप्ताह शुभचिंतकों और स्वजनों की मदद से आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। सप्ताह का उत्तरार्ध प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। इस दौरान लव पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें और द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके जीवन में सुख और सौभाग्य बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ और वृद्धि के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यह यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह आपकी व्यापारिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। आय में वृद्धि होने से संचित धन भी बढ़ सकता है। सिंह राशि के जातक अपने काम और व्यवहार के दम पर समाज में अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में लंबे समय बाद प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। सीनियर और जूनियर, दोनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में मित्रों के साथ पिकनिक या पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होने की संभावना है। पिता की ओर से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य भगवान की विधि-विधान से पूजा करें और सूर्याष्टकम् का पाठ करें।
Weekly Horoscope 22 Nov to 28 Nov 2026
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और राहत लेकर आ सकता है। बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे। सीनियर की मदद से कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। किसी महिला मित्र के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। इस सप्ताह कार्य और व्यवसाय से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी। घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। उन्हें अपनी मेहनत और प्रयास का पूरा फल मिलेगा तथा परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।
बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यदि आप लंबे समय से जमीन या मकान की खरीद-बिक्री के लिए प्रयास कर रहे थे तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधों और पारिवारिक मामलों से जुड़े विवाद एवं तनाव दूर होने की संभावना है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। परिवार में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहने वाला है। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आलस्य और अभिमान के कारण आप इन अवसरों का लाभ उठाने से चूक सकते हैं। इसलिए पूरे सप्ताह सक्रिय और सकारात्मक बने रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी, जबकि व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि आय की तुलना में खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनकी चालों को नाकाम करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्री यंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ, सफल और लाभप्रद साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली और विशिष्ट लोगों से हो सकती है। मित्र और शुभचिंतक आपके प्रति सहयोगात्मक रवैया रखेंगे। वे आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे और हर संभव सहायता भी प्रदान करेंगे। घर और बाहर मिलने वाले सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थी इस सप्ताह पूरे मनोयोग से परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी करेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम सप्ताह के उत्तरार्ध में देखने को मिल सकता है। प्रतियोगी, विभागीय या अन्य नौकरी के लिए दी गई परीक्षा अथवा इंटरव्यू का परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। पहले से नौकरी कर रहे लोगों के कामकाज और संस्थान के प्रति समर्पण की सराहना होगी।
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध बेहद शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। सेहत और संबंधों के मामले सामान्य रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में आत्मीयता और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विशेष सफलता लेकर आ सकता है। इस दौरान आप अपनी बुद्धि और वाणी के बल पर कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको नई वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च करने के योग भी बन रहे हैं। इस सप्ताह सरकारी कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। यदि आपका पैसा किसी योजना या बाजार में फंसा हुआ है तो उसके अप्रत्याशित रूप से वापस मिलने की संभावना है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट या काम मिल सकता है। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय होने के योग हैं।
पूरे सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। पिता अथवा पिता समान किसी व्यक्ति की ओर से विशेष सहयोग और सुख की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जटिल कानूनी मामले आपसी बातचीत के जरिए सुलझ सकते हैं। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं भी दूर होने की संभावना है। हालांकि इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। मौसमी बीमारियों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सतर्क रहें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस दौरान आपके कुछ काम आसानी से पूरे होंगे, जबकि कुछ कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में आलस्य अधिक रह सकता है, जिसके चलते आपका ध्यान करियर और कारोबार पर कम रहेगा। आधे-अधूरे मन से काम करने पर मनचाहे परिणाम मिलना मुश्किल होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू समस्याओं के कारण मानसिक तनाव बना रह सकता है। सप्ताह के मध्य में छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है। इस दौरान परिवार के लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं, जिससे मनमुटाव बढ़ सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत होगी। कोई भी काम जल्दबाजी या लापरवाही में न करें। कारोबार की दृष्टि से पूरा सप्ताह औसत फलदायक रहने वाला है। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ आगे बढ़ें। सप्ताह के दूसरे भाग में प्रेम प्रसंग के उजागर होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि कठिन समय में जीवनसाथी का सहयोग और संबल आपको मिलता रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और राहत प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। बीते कुछ समय से चली आ रही निजी समस्याओं का समाधान खोजने में आप सफल रहेंगे। पूरे सप्ताह जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने के योग हैं। सत्ता और सरकार से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेगा, जिसके चलते आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। यदि आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह कहीं से अच्छा ऑफर मिल सकता है।
व्यवसाय के विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और सफल साबित हो सकती है। इस सप्ताह आप किसी बड़ी कारोबारी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपकी रचनात्मकता और योग्यता लोगों के सामने खुलकर आएगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों के कार्यों की सराहना होगी। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे और प्रेम संबंधों से जुड़ी समस्याएं एवं आपसी मतभेद दूर हो सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से साधना करें और रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्र का जाप करें।
Weekly Horoscope 22 Nov to 28 Nov 2026
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी, रोजगार या परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करेंगे। सीनियर की ओर से प्रशंसा और प्रोत्साहन मिल सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कुल मिलाकर करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ होगा और संचित धन में वृद्धि के योग बनेंगे। आय के विभिन्न स्रोतों से भी लाभ मिल सकता है।
इस सप्ताह आपका अधिकतर ध्यान सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों को बढ़ाने और परिवार के साथ खुशहाल समय बिताने पर रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आने से घर का माहौल खुशनुमा हो सकता है। घरेलू सुख-शांति और कामकाज के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। सप्ताह के अंत तक जटिल कानूनी मामले सुलझने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी की ओर से भावनात्मक सहयोग एवं समर्थन मिलता रहेगा। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले पुष्प अर्पित करके और हल्दी का तिलक लगाकर पूजा करें। साथ ही विष्णु चालीसा का पाठ करें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


