





बल्लोपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Ballopur Child Murder Case : पंजाब के बल्लोपुर में ढाई वर्षीय मासूम गुरसांझ की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में किराए पर रहने वाली 22 वर्षीय प्रवासी महिला सोनिका पत्नी रेशम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला बच्चे को अगवा कर अपने घर ले गई थी, जहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले में गिरफ्तारी के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
खेलते हुए बच्चे को घर ले गई थी आरोपी महिला
एसपी देहाती जसपिंदर सिंह के अनुसार, 14 नवंबर की दोपहर गुरसांझ गली में खेल रहा था। इसी दौरान सोनिका उसे अपने घर ले गई। पुलिस का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद महिला ने बच्चे के मुंह पर कपड़ा रखकर उसका दम घोंट दिया। इसके बाद उसकी छाती और शरीर पर पैरों से दबाव बनाए रखा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रात के समय आरोपी महिला मकान की पहली मंजिल पर गई और बच्चे के शव को साथ लगते राजबीर के मकान की टीन की छत पर रख दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करने की बात भी पुलिस ने कही है।
Ballopur Child Murder Case : गर्भपात के बाद मानसिक रूप से परेशान थी आरोपी
एसपी जसपिंदर सिंह के अनुसार, सोनिका की करीब सात महीने पहले उत्तर प्रदेश निवासी रेशम से शादी हुई थी। लगभग दो महीने पहले उसका गर्भपात हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। पुलिस का दावा है कि इसी परिस्थिति के चलते उसके मन में बच्चे को लेकर नफरत की भावना पैदा हुई और उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी महिला को डेराबस्सी अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल करने की तैयारी में है, ताकि हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा सके।
पांचवें दिन हुआ मासूम का पोस्टमार्टम
उधर, डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखे मासूम के शव का पांचवें दिन पोस्टमार्टम किया गया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार नहीं थे। गुरुवार को सोनिका की गिरफ्तारी के बाद तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। बोर्ड ने पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे के शरीर के विभिन्न अंगों के नमूने लेने के साथ स्वैब सैंपल भी एकत्र किए। शुरुआती रिपोर्ट में फिलहाल कोई ऐसे संकेत नहीं मिले हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार शाम को मासूम गुरसांझ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार और इलाके के लोगों में गहरा दुख देखने को मिला। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


