

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-Shock to Hemant Soren…झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सोरेन ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उनकी अर्जी पर आज अदालत में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट जाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और बेला एम त्रिवेदी की स्पेशल बेंच ने मामले की सुनवाई की. दरअसल हेमंत सोरेन ने ED की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सोरेन ने अपनी याचिका में केंद्र सरकार को भी पार्टी बनाया।
Shock to Hemant Soren…सर्वोच्च अदालत में शुक्रवार (2 फरवरी, 2024) को सुनवाई के दौरान जस्टिस संजीव खन्ना ने दो टूक कहा, आप हाईकोर्ट क्यों नहीं जाते हैं? कृपया हाईकोर्ट का रुख करिए जाइए। मेरे साथी जज भी इस बात से सहमत हैं, हम सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल इस याचिका को सुन नहीं सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


