

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Republic Day Chief Guest : हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर किसी न किसी नेता को आमंत्रित किया जाता है। इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों होंगे। बता दें, भारत ने अगले वर्ष जनवरी में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया था। हालांकि, उन्होंने कुछ कारणों के चलते जनवरी में यहां आने में असमर्थता जताई। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया।
Republic Day Chief Guest : पीएम मोदी ने जुलाई में फ्रांस का दौरा किया था और पेरिस में बैस्टिल डे (फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस) समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। तभी उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया था। ‘बैस्टिल डे’ 14 जुलाई, 1789 को सैन्य किले और जेल के रूप में मशहूर बैस्टिल के पतन का प्रतीक है। जब गुस्साई भीड़ ने उस पर धावा बोल दिया था और यहां बंद कैदियों को छुड़ाया था। यहीं से फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत भी माना जाता है। सूत्रों ने बताया कि भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन 2024 के अंत में आयोजित होने का प्रस्ताव हैं। सूत्रों ने कहा, हम संशोधित तारीखों पर निर्णय लेने पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि वर्तमान में विचाराधीन तारीखें सभी क्वाड भागीदारों के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


