

अयोध्या (वीकैंड रिपोर्ट) : Pandit Laxmikant Death : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित अब इस दुनिया में नहीं रहे। लक्ष्मीकांत दीक्षित उम्र 86 साल की थी। वो पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे। इस विश्वविद्यालय की स्थापना करने में काशी नरेश की विशेष भूमिका रही है। आचार्य लक्ष्मीकांत काशी के यजुर्वेद महान विद्वानों में गिने जाते थे।
Pandit Laxmikant Death : लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा पद्धति में भी सिद्धहस्त माने जाते थे। लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से ग्रहण की थी। लक्ष्मीकांत दीक्षित का परिवार महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के जेऊर में कई साल पहले काशी में बस गया था। उनके पूर्वजों ने नागपुर और नासिक रियासतों में भी धार्मिक अनुष्ठान कराए हैं। लक्ष्मीकांत के बेटे सुनील दीक्षित ने जानकारी दी की शिवजी महाराज का राज्याभिषेक कराने वाले उनके बड़े बुजुर्गों ही थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


