

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Manish Sisodia Judicial Custody : शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को फिर झटका लगा है। दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने सिसोयदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी है। मनीष सियोदिया की हिरासत की अवधि आज खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को और 21 दिनों के लिए बढ़ा दिया। कोर्ट का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब दिल्ली हाई कोर्ट आज सिसोदिया की जमानत याचजिका पर फैसला सुनाने वाला है। राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 31 मई 12 बजे होगी।
Manish Sisodia Judicial Custody : बता दें कि पिछले साल 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं। बाद में, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसियों के अनुसार, आबकारी नीति में संशोधन करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया है कि लाभार्थियों ने “अवैध” लाभ को आरोपी अधिकारियों को हस्तांतरित कर दिया और पता लगाने से बचने के लिए अपने खातों में गलत प्रविष्टियां कीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


